नियंत्रण का बताया गुर

Updated at : 06 Feb 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
नियंत्रण का बताया गुर

हिलसा : प्रो वीपी सिन्हा सेंटर फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट एंड रुरल डेवलपमेंट के तत्वावधान में शुक्रवार को आरबी हाइस्कूल के परीक्षा हॉल परिसर में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला कार्यक्रम कि अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने किया. इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन योजना के निर्माण […]

विज्ञापन
हिलसा : प्रो वीपी सिन्हा सेंटर फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट एंड रुरल डेवलपमेंट के तत्वावधान में शुक्रवार को आरबी हाइस्कूल के परीक्षा हॉल परिसर में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला कार्यक्रम कि अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने किया.
इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन योजना के निर्माण के संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी. कार्यशाला में अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले आपदा जोखिम एवं उपलब्ध संसाधनों को चिह्नित किया गया.
इसी प्रकार हित भागियों से पूर्व आपदा के अनुभव को एकत्रित किया गया. इसी क्रम में पुरातात्वीक स्थल एवं निर्माण के जोखिम स्तर पर अध्ययन किया गया. इसके अलावा भीड़ प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया गया. कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों को भूकंप, सड़क दुर्घटना, बज्रपात, आगजनी, बाढ़, सुखाड़, महामारी एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से होने वाले नुकसान और अन्य प्राकृतिक आपदा से होने वाले जानमाल की क्षति को नियंत्रण करने का विस्तार रूप से उपाय बताया गया. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में आपदा प्रबंधन से संंबंधित जानकारियां को दिया गया.
इस मौके पर आपदा प्रबंधन के नालंदा जिला प्रभारी संजय कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुधाकर झा, प्रोजेक्ट स्कॉलर श्रवण कुमार सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता रवि कुमार चौहान, बीडीओ डा. अजय कुमार, अंचलाधिकारी हर्ष वर्द्धन कुमार के अलावा सभी प्रखंड के बीडीओ, सीओ, विद्युत अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन