राजगीर आयोजना क्षेत्र को मिली अनुमति
Updated at : 06 Feb 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

– इस क्षेत्र का होगा सर्वागीण विकास बिहारशरीफ : पर्यटन नगरी राजगीर व उसके आसपास के गांवों के दिन जल्द ही बहुरने वाला है. इस क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए राजगीर आयोजन प्राधिकार क्षेत्र बनाया गया है. बनाये गये आयोजना प्राधिकार को सरकार द्वारा अनुमति मिल गयी है. मिलने के से इस क्षेत्र का […]
विज्ञापन
– इस क्षेत्र का होगा सर्वागीण विकास
बिहारशरीफ : पर्यटन नगरी राजगीर व उसके आसपास के गांवों के दिन जल्द ही बहुरने वाला है. इस क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए राजगीर आयोजन प्राधिकार क्षेत्र बनाया गया है. बनाये गये आयोजना प्राधिकार को सरकार द्वारा अनुमति मिल गयी है. मिलने के से इस क्षेत्र का और विकास होगा.
शहरी आवास व बोर्ड विभाग द्वारा जिले के दो क्षेत्र राजगीर व बिहारशरीफ आयोजना प्राधिकार का गठन किया गया था. पहले चरण में राजगीर आयोजना प्राधिकार को अनुमति प्रदान की गयी है. राजगीर प्राधिकार क्षेत्र के लिए चार प्रखंड राजगीर, सिलाव, गिरयिक व कतरीसराय के गांवों को रखा गया है. जिसमें राजगीर के 55,कतररीसराय के 14,गिरियक के 44 व सिलाव के 54 गांवों शामिल है.
इस क्षेत्र का होगा सर्वागीण विकास:आयोजना प्राधिाकर बनने से क्षेत्र के विकासक े लिए स्पेशल प्लान बनाया जायेगा. सरकार की सोच है कि पर्यटन स्थल से जुड़े क्षेत्रों का विकास शहरों के अनुसार हो. साथ ही शहरी बुनियादी सुविधाएं भी बहाल की जाये. प्राधिकार द्वारा विकास की रूपरेखा बनायी जायगी.
दावा आपत्ति के बाद दी गयी अनुमति:शहरी विकास व आवास बोर्ड द्वारा राजगीर आयोजना प्राधिकार बनाने की पहल की गयी है. बोर्ड द्वारा स्थानीय नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र के बारे में विस्तार से रिपोर्ट मांगी गयी थी. नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र का प्रस्ताव दिये जाने के बाद विभाग द्वारा उक्त क्षेत्र के लोगों से दावा आपत्ति की मांग की गयी थी. दावा आपत्तियों का निबटारा किये जाने के बाद सरकार प्राधिकार के स्वरूप को अनुमति दे दी गयी है.
आयोजन क्षेत्र के प्रमुख गांव
सिलाव के नीरपुर, बड़गंाव,सूरजपुर, कूल फतेहपुर, गोरावा, सबैत, धरहरा, माहुरी, धोस्तावां, करियन्ना, पावाडीह, गोरमा, नानंद, बराकर, नगर पंचायत क्षेत्र.गिरियक के पोखरपुर, दुर्गापुर, घोस्तावां, रैतर, चोारसुआ, पोखरपुर,गाजीपुर, प्यारेपुर, रैतर, आदमपुर,गिरियक,पुरैनी.राजगीर प्रखंड के प्रमुख क्षेत्र .नाहुब, पथरौरा, मेयार, पिलखी, भुई, गोरौर, लोदपुर, नईपोखर, बरनौसा, इसके साथ ही नगर पंचायत के शहरी क्षेत्र भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




