स्वरोजगार में आत्मनिर्भर होगा बिहार: श्रवण कुमार
Updated at : 06 Feb 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

– छात्र-छात्राओं को मिलेगी नि:शुल्क ट्रेनिंग बिहारशरीफ : ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि छात्र छात्राओं को बिहार महादलित विकास मिशन के तहत नि:शुल्क कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जायेगा. उक्त बातें श्री कुमार राजगीर के अशोक नगर,झुनकिया बाबा मंदिर के पास केडी स्केल डेवपलेमेंट ट्रेनिंग सेंटर की शाखा का […]
विज्ञापन
– छात्र-छात्राओं को मिलेगी नि:शुल्क ट्रेनिंग
बिहारशरीफ : ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि छात्र छात्राओं को बिहार महादलित विकास मिशन के तहत नि:शुल्क कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जायेगा. उक्त बातें श्री कुमार राजगीर के अशोक नगर,झुनकिया बाबा मंदिर के पास केडी स्केल डेवपलेमेंट ट्रेनिंग सेंटर की शाखा का उद्घाटन करते हुए शुक्रवार को कहीं. इस संख्या में नि:शुल्क ब्यूटीशियन,सिलाई,कंप्यूटर,हेयर कटिंग, मोटर ड्राइविंग आदि की ट्रेनिंग दी जायेगी. ट्रेनिंग पाकर छात्र-छात्राओं में स्वरोजगार स्थापित करने में सक्षम व आत्मनिर्भर होंगे.
बिहार के छात्र हैं प्रतिभावान
मंत्री श्री कुमार ने कहा कि बिहार के छात्र काफी प्रतिभावान हैं. यहां के छात्र मेहनत के बल पर अपनी मंजिल को पा कर सूबे का नाम रौशन करते हैं.
बिहार की मिट्टी में इतनी ताकत है कि अगर चांद पर भी परीक्षा ली जाये तो बिहार के छात्र एवं युवा पहले स्थान पर आयेंगे. इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन कुणाल दीप, मनोहर प्रसाद, नीलम कुमारी, मीरा कुमारी, मुन्ना कुमार,धनंजय देव,मनोज कुमार,विमलेश,नीलेश, महावीर महतो, सोनू कुमार, रामशरण महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




