रालोसपा ने राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष का पुतला फूंका
Updated at : 05 Feb 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन

अध्यक्ष के बयान को बताया बड़बोलापन, पूरे विभाग को दुरुस्त करने की मांग बिहारशरीफ : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा गुरुवार को स्थानीय अस्पताल चौराहा पर राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ असमतुल्लाह का पुतला दहन किया गया. रालोसपा के जिला संयोजक रवि कुमार अजगर ने इस मौके पर कहा कि डॉ. असमतुल्लाह जैसे जिम्मेदार […]
विज्ञापन
अध्यक्ष के बयान को बताया बड़बोलापन, पूरे विभाग को दुरुस्त करने की मांग
बिहारशरीफ : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा गुरुवार को स्थानीय अस्पताल चौराहा पर राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ असमतुल्लाह का पुतला दहन किया गया. रालोसपा के जिला संयोजक रवि कुमार अजगर ने इस मौके पर कहा कि डॉ. असमतुल्लाह जैसे जिम्मेदार लोगों को बड़बोलेपन से बचना चाहिए.
पीडीएस दुकानदारों के प्रति उनका दिया गया बयान उनकी ओछी सोच को दर्शाता है. उन्होंने अध्यक्ष के बयान की निंदा करते हुए कहा कि पीडीएस दुकानदारों को विभागीय अधिकारियों से लेकर डीपो संचालकों द्वारा भी शोषण किया जाता है. यदि इसके बावजूद डीलर उपभोक्ताओं की सेवा कर रहे हैं तो ये उनकी बड़प्पन है.
सही समय पर खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं होना तथा सही मात्रा में किरासन तेल नहीं मिल पाने के कारण भी डीलरों को फजीहत झेलनी पड़ती है. ऊपर से आयोग के अध्यक्ष के इस बयान से डीलर काफी मर्माहत है. उन्होंने सरकार से पूरी व्यवस्था को नये सिरे से जांच कर दुरुस्त करने की मांग की.
इस मौके पर पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश बिंद, सम्राट पासवान, विनोद कुशवाहा, रंजीत कुमार, पंकज कुमार, अनिल कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, श्याम किशोर यादव, रंजीत कुमार साहनी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




