बंध्याकरण में सदर अस्पताल अव्वल
Updated at : 05 Feb 2016 4:07 AM (IST)
विज्ञापन

15 से 30 जनवरी तक चला पखवारा बिहारशरीफ : परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले में परिवार कल्याण गहन पखवारा अभियान चलाया गया. पखवारा के तहत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में शिविर लगा कर परिवार नियोजन ऑपरेशन इच्छुक महिला एवं पुरुष का किया गया. परिवार कल्याण गहन पखवारा के तहत कुल […]
विज्ञापन
15 से 30 जनवरी तक चला पखवारा
बिहारशरीफ : परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले में परिवार कल्याण गहन पखवारा अभियान चलाया गया. पखवारा के तहत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में शिविर लगा कर परिवार नियोजन ऑपरेशन इच्छुक महिला एवं पुरुष का किया गया. परिवार कल्याण गहन पखवारा के तहत कुल 795 लोगों का फैमिली प्लानिंग का ऑपरेशन किया गया. जिसमें से 793 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया तथा दो पुरुषों की नसबंदी की गयी.
बंध्याकरण ऑपरेशन में सदर अस्पताल बिहारशरीफ जिले में अव्वल रहा. सदर अस्पताल में सबसे अधिक 78 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. सदर पीएचसी बिहारशरीफ ने 61 महिलाओं का बंध्याकरण कर दूसरे स्थान पर रहा. जबकि सरमेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने 56 महिलाओं का ऑपरेशन कर तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहा. परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिले में 15 जनवरी से 30 जनवरी 2016 तक परिवार कल्याण गहन पखवारा अभियान चलाया गया.
दो पुरुषों की हुई नसबंदी:
परिवार कल्याण गहन पखवारा के तहत जिले में इच्छुक दो पुरुषों के नसबंदी भी करायी. जिसमें सदर पीएचसी एवं सदर अस्पताल में एक इच्छुक पुरुषों की नसबंदी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की. इस तरह अभियान के दौरान जिले के अन्य अस्पतालों में पुरुष नसबंदी का ऑपरेशन नहीं हो सका. पुरुष नसबंदी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत हैं.
नगरनौसा में सबसे कम हुआ बंध्याकरण:
परिवार कल्याण गहन पखवारा के तहत जिले के नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महज दो महिलाओं का ही ऑपरेशन हो सका. इसी तरह कतरीसराय की उपलब्धि भी कम रही. यहां पर 11 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. करायपरसुराय अस्पताल में 14 एवं बिंद में 17 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया.
292 महिलाओं को लगायी गयी कॉपर टी:
परिवार कल्याण पखवारा के तहत जिले के विभिन्न अस्पतालों में 292 महिलाओं को कॉपर टी लगायी गयी. इच्छुक महिला लाभुकों को यह नि:शुल्क सेवा उपलब्ध करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




