शहर को एक और सड़क की मिली लाइफ लाइन

Updated at : 04 Feb 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
शहर को एक और सड़क की मिली लाइफ लाइन

मछली बाजार सड़क मार्ग पर वाहनों का परिचालन शुरू बिहारशरीफ : रामचंद्रपुर मछली बाजार के पास बनाये गये नये मार्ग से बुधवार से वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. सड़क का उद्घाटन करते हुए मेयर सुधीर कुमार व नगर आयुक्त कौशल कुमार ने कहा कि इस मार्ग से वाहनों का परिचालन शुरू होने […]

विज्ञापन

मछली बाजार सड़क मार्ग पर वाहनों का परिचालन शुरू

बिहारशरीफ : रामचंद्रपुर मछली बाजार के पास बनाये गये नये मार्ग से बुधवार से वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. सड़क का उद्घाटन करते हुए मेयर सुधीर कुमार व नगर आयुक्त कौशल कुमार ने कहा कि इस मार्ग से वाहनों का परिचालन शुरू होने से इस मार्ग से गुजरने वाले सभी लोगों को काफी सहूलियत होगी. टू लेन होने से एक तरफ से वाहन जायेगी तो दूसरी मार्ग से आयेगी. मछली बाजार के पास के लगने वाली सड़क जाम में भी कमी आयेगी.
भारी वाहनों के प्रवेश पर नये मार्ग पर रोक लगा दिया गया है. 28 लाख रुपये की लागत से उक्त सड़क को बनाया गया है.शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने के लिए नगर निगम द्वारा नया मार्ग बनाया गया है. हालांकि इस मार्ग को बनाने के क्रम में कई परेंशानियां भी नगर निगम को उठानी पड़ी थी. इस मौके पर उपमेयर शंकर कुमार, सिटी मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा, पूर्व उपमेयर नदीम जफर, वार्ड पार्षद दिलीप कुमार, संजय कुमार, अमरेश कुमार राज आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन