सड़क हादसों में एक की मौत,छह जख्मी

बिहारशरीफ/नूरसराय : बुधवार को जिले के दो विभिन्न स्थानों में घटी सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्ची की मौत हो गयी,वहीं एक दूसरी घटना में बॉलेरो सवार छह लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार रहुई थाना क्षेत्र के ढ़िबरा पर गांव के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत […]
बिहारशरीफ/नूरसराय : बुधवार को जिले के दो विभिन्न स्थानों में घटी सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्ची की मौत हो गयी,वहीं एक दूसरी घटना में बॉलेरो सवार छह लोग जख्मी हो गये.
जानकारी के अनुसार रहुई थाना क्षेत्र के ढ़िबरा पर गांव के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतका की पहचान ढ़िबरा पर गांव निवासी संजय यादव की पुत्री काजो कुमारी के रूप में की गयी है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे रहुई थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस अभिरक्षा में अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है.
दूसरी घटना जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के कखड़िया मोड़ के पास बॉलेरो व ट्रैक्टर की टक्कर में बॉलेरो सवार छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस हादसे में झारखंड के कोडरमा निवासी संजय कुमार उर्फ संजू,व्रहमदेव लाल,सिकंदर कुमार,मीरा देवी,ललिता देवी व गिरिडीह के वसंत कुमार घायल हो गये.सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.बताया जाता है कि बॉलेरो सवार सभी लोग पटना जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




