नालंदा में डीजे संचालक को गोलियों से भूना

Updated at : 03 Feb 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा में डीजे संचालक को गोलियों से भूना

बिहारशरीफ / अस्थावां (नालंदा) : हथियारबंद अपराधियों ने एक डीजे संचालक की हत्या गोली मार कर दी. घटना जिले के बिंद थाना क्षेत्र के खलसा गांव में सोमवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे घटी. अपराधियों द्वारा डीजे संचालक को काफी करीब से शरीर के उपरी भाग में तीन गोली मारी गयी.घटना को अंजाम देने […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ / अस्थावां (नालंदा) : हथियारबंद अपराधियों ने एक डीजे संचालक की हत्या गोली मार कर दी. घटना जिले के बिंद थाना क्षेत्र के खलसा गांव में सोमवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे घटी. अपराधियों द्वारा डीजे संचालक को काफी करीब से शरीर के उपरी भाग में तीन गोली मारी गयी.घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मृतका का मोबाइल फोन अपने पास रख गोलियां चलाते हुए फरार हो गये. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची बिंद थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेज दिया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की देर संध्या गांव निवासी स्वर्गीय जयराम चौधरी के पुत्र राम बलि चौधरी को कोई अज्ञात व्यक्ति फोन कर डीजे बुक कराने की बात कह घर के समीप आने की बात कही थी. संचालक ज्योंही घर से बाहर आया कि कुछ ही दूरी पर पूर्व से घात लगाये हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उसकी हत्या कर दी.इस संबंध में मृतक के भाई सुमंगल चौधरी के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड दर्ज कराया गया है.घटना के संबंध में पूछे जाने पर सदर एसडीपीओ सैर्फुर रहमान ने टेलीफोन पर बताया कि जांच में इस बात का पता चला है मृतक काफी शांत स्वभाव का था.घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने कोई विशेष जानकारी पुलिस को उपलब्ध नहीं करायी है.

किन अपराधियों द्वारा किन वजहों को लेकर हत्या जैसी घटना को अंजाम दिया गया है,यह जांच का विषय है.पुलिस पूरे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जांच करने में जुटी है. फिलहाल पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि किन लोगों द्वारा फोन कर डीजे संचालक को घर से बाहर आने की बात कही गयी थी.एसडीपीओ ने दावे के साथ कहा कि निकट भविष्य में पुलिस घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.बताया जाता है कि मृतक के पिता की हत्या दस वर्ष पूर्व अपराधियों द्वारा गोली मार दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन