स्कॉर्पियो ने दो बच्चियां को कुचला, एक की मौत

Updated at : 03 Feb 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो ने दो बच्चियां को कुचला, एक की मौत

चंडी (नालंदा) : अनियंत्रित एक स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे मेहंदी बिगहा गांव के दो बच्चियों को कुचल डाला, जिसमें एक की मौत हो गयी. दूसरे का इलाज पीएमसीएच पटना में चल रही है. घटना सोमवार की देर शाम की है. बताया जाता है कि राजमणि कुमार की पांच वर्षीय बेटी मधु कुमारी एवं मदन गोप […]

विज्ञापन

चंडी (नालंदा) : अनियंत्रित एक स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे मेहंदी बिगहा गांव के दो बच्चियों को कुचल डाला, जिसमें एक की मौत हो गयी. दूसरे का इलाज पीएमसीएच पटना में चल रही है. घटना सोमवार की देर शाम की है. बताया जाता है कि राजमणि कुमार की पांच वर्षीय बेटी मधु कुमारी एवं मदन गोप की चार वर्षीय बेटी पूनम कुमारी गांव के निकट सड़क किनारे थी.

इसी दौरान दोनों बच्चियों स्कॉर्पियो के चपेट में आ गयी. दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया. लेकिन चिकित्सकों ने इन दोनों को पटना रेफर कर दिया गया. पटना जाने के दौरान ही मधु कुमारी की मौत हो गयी. जबकि पूनम की इलाज पीएमसीएच में चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन