बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग के बसचालकों में दहशत

Updated at : 03 Feb 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग के बसचालकों में दहशत

मारपीट का लगाया आरोप बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए दीप नगर थाना पुलिस ने चलाया अभियान कोसूत पुल पर लगायी गयी ट्रॉली बिहारशरीफ : सोमवार को सड़क हादसे के विरोध में उग्र भीड़ द्वारा फूंकी गयी एक बस की घटना के बाद बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग के बस चालक दहशत में आ गये हैं.मंगलवार को इस बाबत […]

विज्ञापन

मारपीट का लगाया आरोप

बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए दीप नगर थाना पुलिस ने चलाया अभियान

कोसूत पुल पर लगायी गयी ट्रॉली

बिहारशरीफ : सोमवार को सड़क हादसे के विरोध में उग्र भीड़ द्वारा फूंकी गयी एक बस की घटना के बाद बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग के बस चालक दहशत में आ गये हैं.मंगलवार को इस बाबत दर्जनों बस चालकों ने शहर के रामचंद्र पुर बस स्टैंड के पास अपनी नाराजगी प्रकट की.बस चालकों ने संयुक्त रूप से बताया कि मंगलवार को उक्त मार्ग पर पांच बस चालकों के साथ मारपीट की गयी है.

बस चालकों ने पुलिस से पर्याप्त सुरक्षा की मांग की है.वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर प्रशिक्षु डीएसपी सह दीप नगर थानाध्यक्ष इमरान परवेज ने बताया कि यातायात को बेहतर बनाये रखने के लिए दीप नगर थाना पुलिस ने अपने प्रयास तेज कर दिये हैं,उन्होंने बताया कि बस चालकों के साथ मारपीट से संबंधित कोई शिकायत थाने में नहीं आयी है.

घटना से संबंधित कोई शिकायत अगर थाने को मिलती है तो उसपर अवश्य कार्रवाई की जायेगी.प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि मंगलवार को थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के कोसूत पुल के पास ट्रॉली लगाया गया है,जिससे कि बसों की रफ्तार में कमी आये.उन्होंने बताया कि इस तरह की सड़क दुर्घटनाएं मुख्य रूप से लापरवाही का एक परिणाम है.

मंगलवार को दीप नगर थाना पुलिस द्वारा वाहनों का चेकिंग भी किया गया.बगैर हेलमेट के बाइक की सवारी कर रहे कई लोगों के चलान भी कांटे गये.यहां बता दें कि सोमवार को दीप नगर थाना क्षेत्र के कोसूत पुल के पास बिहारशरीफ से राजगीर को जा रही एक यात्री बस के चपेट में आ कर एक साइकिल सवार की मौत हो गयी थी.घटना के बाद उग्र भीड़ द्वारा घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर उक्त बस को आग के हवाले कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन