खाजे एतवारसराय में पूर्ण शराबबंदी

Updated at : 02 Feb 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
खाजे एतवारसराय में पूर्ण शराबबंदी

बिहारशरीफ : रहुई प्रखंड के खाजे एतवार सराय गांव को एक लाख रुपये का ईनाम दिया जायेगा. इस गांव में जीविका की महिलाओं के सहयोग से पूर्ण शराबबंदी लागू की गयी है. सोमवार को जिला पदाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम ने खाजे सराय एवं तूफानगंज गांव के भ्रमण के दौरान यह आश्वासन दिया. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : रहुई प्रखंड के खाजे एतवार सराय गांव को एक लाख रुपये का ईनाम दिया जायेगा. इस गांव में जीविका की महिलाओं के सहयोग से पूर्ण शराबबंदी लागू की गयी है. सोमवार को जिला पदाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम ने खाजे सराय एवं तूफानगंज गांव के भ्रमण के दौरान यह आश्वासन दिया.

उन्होंने कहा कि ईनाम के लिए सरकार से इस गांव की अनुशंसा की जायेगी. डीएम ने भ्रमण के दौरान खाजे एतवार सराय गांव स्थित नारी शक्ति जीविका ग्राम संगठन,खुशहाली ग्राम संगठन व तूफानगंज के चंदन व भारत माता जीविका ग्राम संगठन में घंटों बैठक कर ग्राम संगठन एवं स्वयं सहायता समूह के कार्यों से रू-ब-रू हुए. खाजे एतवार सराय में ग्राम संगठन की महिलाओं ने डीएम को बताया कि वे किस तरह अपने गांव में पूर्ण शराब बंदी करायी है.

महिलाओं ने बताया कि पहले इस गांव में दो से तीन शराब की दुकानें हुआ करती थी, जिसके कारण गांव के अधिकतर लोग शराब के शौकीन हो गये थे. इसका प्रतिकूल प्रभाव बच्चों की पढ़ाई एवं महिलाओं पर अत्याचार होते रहता था. यहां तक की गांव की महिलाएं शाम होते ही गांव की गलियों से भी नहीं निकल पाती थीं.

समूह की ताकत का कराया अहसास:
महिला सुषमा देवी ने बताया कि हमलोग इकट्ठे हुए इससे हमारा काम थोड़ा आसान हो गया. हम लोगों ने गली गली रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया. हमलोगों ने गांव में एक स्लोगन दिया कि जिसका पति पीयेगा दारू, उसकी पत्नी मारेगी झाड़ू,. इस स्लोगन का फायदा यह हुआ कि आज खाजे एतवार सराय में कोई भी खराब नहीं बनाता है. यहीं नहीं कोई भी व्यक्ति शराब पी कर गांव घर में भी नहीं आता है. जीविका के पदाधिकारी ने जिला पदाधिकारी को बताया कि हम सभी परियोजना कर्मी जिले के सभी गांवों में ग्राम संगठन के द्वारा पूर्ण रूप से शराब बंदी की कार्य योजना बना कर एक अभियान के तहत कार्य कर रहे हैं. महिलाएं घर घर जा कर शराब के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जानकारी दे रहीं है.
डीएम ने महिलाओं की हौसलाफजाई की:
जिला पदाधिकारी ने महिलाओं की हौसलाफजाई करते हुए इस कार्य को आगे भी जारी रखने को अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि आप सभी जीविका की महिलाएं आस पास के गांवों में भी शराबबंदी में करें. इससे आप के गांव के लोग दूसरे गांव में जा कर शराब न पी सके और दूसरा गांव भी शराब मुक्त बने. डीएम ने सभी ग्राम संगठन में एक शराब मुक्ति कमेटी गठन करने का अनुरोध करते हुए कहा कि यह कमेटी लगातार शराब बंदी पर कार्य करे व जरूरत पड़े तो नजदीकी थाना व प्रशासन को सूचना दें. ग्राम संगठन द्वारा कुछ लोगों को पशुपालन, सब्जी की दुकान, ग्रिल की दुकान खोलने के लिए प्रेरित करने के कार्य की भी डीएम ने सराहना दी. इस अवसर पर जीविका के डीपीएम डा. संतोष कुमार व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन