बेलगाम रफ्तार से हादसे में वृद्धि
Updated at : 02 Feb 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

72 घंटे में चार हुए काल-कवलित बिहारशरीफ : खून से लाल होती काली सड़कें बारिश की पानी में तो धुल जाता है,लेकिन वह परिवार पूरी जिंदगी उस दर्द को नहीं भूल पाता है,जो उसे उस जगह से मिला,जहां उसका कोई अपना सड़क हादसे का शिकार हो सदा-सदा के लिए इस दुनिया से चला गया. पिछले […]
विज्ञापन
72 घंटे में चार हुए काल-कवलित
बिहारशरीफ : खून से लाल होती काली सड़कें बारिश की पानी में तो धुल जाता है,लेकिन वह परिवार पूरी जिंदगी उस दर्द को नहीं भूल पाता है,जो उसे उस जगह से मिला,जहां उसका कोई अपना सड़क हादसे का शिकार हो सदा-सदा के लिए इस दुनिया से चला गया. पिछले 72 घंटे के दौरान घटी चार भीषण सड़क हादसे में चार की मौत उन वाहनों ने दिया,जो अपनी बेलगाम रफ्तार के साथ खुली सड़क पर आम जिंदगी को रौंदते हुए निकलते गये.तीन दिन पूर्व यानी शनिवार को ऐसी ही एक रफ्तार के आगे एक साइकिल सवार की मौत हो गयी थी.
घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के सुपर पावर ग्रिड के समीप घटी थी.एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को इस तरह ठोकर मारी कि उसकी मौत मौके पर ही हो गयी.घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक का चालक ट्रक को मौके से लेकर फरार हो गया था.रविवार की देर संध्या नूरसराय थाना क्षेत्र के नदीऔना खरजमा मोड़ के पास एक टेंपो के पलटने से टेंपो पर सवार अवधेश कुमार की मौत हो गयी.
सोमवार की दोपहर पुन: दीप नगर थाना क्षेत्र के कोसूत पुल के समीप एक बेलगाम रफ्तार वाली बस ने एक साइकिल सवार को कुचल डाला.हादसा इतना भयावह था कि साइकिल सवार का शव क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गया.घटना के बाद उग्र भीड़ ने आरोपित बस को छेक उसमें आग लगा दी.
सोमवार को ही
दीप नगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव के पास बस व बॉलेरो की भीषण टक्कर में बॉलेरो के चालक की मौत मौके पर ही हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




