ठगी करने पर एफआइआर करेगा नगर निगम

Updated at : 02 Feb 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
ठगी करने पर एफआइआर करेगा नगर निगम

वेंडर जोन में दुकान दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने की शिकायत बायोमीटरिक सर्वे के नाम पर उगाही बिहारशरीफ : नगर निगम द्वारा इन दिनों शहर के वेंडरों का बायोमीटरिक सर्वे कराया जा रहा है. सर्वे में नाम जोड़ाने व दुकान दिलाये जाने नाम पर ठगी करने की शिकायत नगर निगम में […]

विज्ञापन

वेंडर जोन में दुकान दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने की शिकायत

बायोमीटरिक सर्वे के नाम पर उगाही
बिहारशरीफ : नगर निगम द्वारा इन दिनों शहर के वेंडरों का बायोमीटरिक सर्वे कराया जा रहा है. सर्वे में नाम जोड़ाने व दुकान दिलाये जाने नाम पर ठगी करने की शिकायत नगर निगम में की गयी है.बताया जाता है बायोमीटरिक सर्वे के नाम पर दलालों द्वारा कई लोगों से एक-एक लाख रुपये की उगाही कर ली गयी है.
शिकायत मिलने पर बायोमीटरिक सर्वे कार्य को नगर निगम ने रोक लगा दिया है. इन बातों की पुष्टि करते हुए मेयर सुधीर कुमार व सिटी मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सर्वे कार्य को तत्काल बंद कर दिया गया है. वैसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नगर विकास विभाग के द्वारा भेंडरों का सर्वे कराया जा रहा है.
सर्वे के आधार पर विभाग से आदेश आने पर शहर में भेंडर जोन बनाये जायेंगे. दुकान दिलाये जाने की अफवाह फैलाकर रुपये की ठगी कुछ लोग कर रहे हैं. उन्होंने ठेला,खमोचा बालों से अपील किया कि किसी की झांसे में आकर किसी को रुपये नहीं दे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन