जल संचयन को ले जिले में 88 तालाबों का निर्माण
Updated at : 02 Feb 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

15 तालाबों के निर्माण पर तेजी से चल रहा कार्य तालाब निर्माण पर विभाग किसानों को दे रहा 60 हजार से लेकर 1.30 लाख रुपये अनुदान बिहारशरीफ : बाढ़ व वर्षा के जल के संचयन के लिए भूमि संरक्षण विभाग द्वारा जिले में 295 छोटे-बड़े तालाब का निर्माण किया जा रहा है. राष्ट्रीय कृषि विकास […]
विज्ञापन
15 तालाबों के निर्माण पर तेजी से चल रहा कार्य
तालाब निर्माण पर विभाग किसानों को दे रहा 60 हजार से लेकर 1.30 लाख रुपये अनुदान
बिहारशरीफ : बाढ़ व वर्षा के जल के संचयन के लिए भूमि संरक्षण विभाग द्वारा जिले में 295 छोटे-बड़े तालाब का निर्माण किया जा रहा है. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं पूर्वी भारत हरित क्रांति योजना के तहत इन तालाब का निर्माण किया जाना है.
इनमें 65 बड़े तालाब एवं 230 छोटे तालाब का निर्माण किया जाना है. योजना के तहत अब तक जिले में 32 बड़े तालाब एवं 56 छोटे तालाब का निर्माण का निर्माण किया जा चुका है.
15 तालाबों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है जबकि 32 तालाबों का निर्माण कार्य अभी शुरू ही हुआ है. तालाब बनाने के लिए कई किसान उत्सुक है, मगर तालाब का निर्माण होने वलो खेतों में फसल लगी रहने के कारण खुदाई का काम रूका पड़ा हुआ है.
तालाब निर्माण में हैं अनुदान की व्यवस्था :
तालाब का निर्माण कृषि भूमि पर किया जाना है. इसके लिए विभाग द्वारा तालाब निर्माण के इच्छुक किसानों को अनुदान देने की भी व्यवस्था है. बड़े तालाब के निर्माण पर एक लाख 30 हजार रुपये जबकि छोटे तालाब के निर्माण पर 60 हजार रुपये अनुदान के रूप में दिये जाते हैं. तालाब निर्माण करने के इच्छुक किसानों से विभाग द्वारा आवेदन लिये गये थे. इन आवेदनों की जांच के बाद योग्य किसानों को तालाब निर्माण करने की अनुमति विभाग द्वारा दी गयी थी.
योजना का उद्देश्य :
कृषि को हितकारी बनाने, जल संचयन के काम से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने, भू-गर्भीय जल स्तर को बढ़ाना ही इस योजना का उद्देश्य है. किसान कृषि भूमि में तालाब बना कर वर्षा का जल संरक्षण व संचयन किया जायेगा. तालाब में जमा होने वाले पानी से जहां फसल की सिंचाई होगी, वहीं भू-गर्भीय जल स्तरके सुधार में इससे मदद मिलेगी. भूमि संरक्षण विभाग के सहायक अमित कुमार ने बताया कि बचे हुए तालाबों का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




