एक मिनट में जानें किसके नाम है वाहन
Updated at : 01 Feb 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया के तहत एक एसएमस से मिलेगी जानकारी बिहारशरीफ : अब वाहन मालिकों का नाम जानना सहज हो गया है. अगर आपके पास किसी वाहन का नंबर है, और आप उसके मालिक का नाम जानना चाह रहे हैं, तो बस एक एसएमएस करें. डिजिटल इंडिया के तहत देश के किसी कोने के वाहनों केे […]
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया के तहत एक एसएमस से मिलेगी जानकारी
बिहारशरीफ : अब वाहन मालिकों का नाम जानना सहज हो गया है. अगर आपके पास किसी वाहन का नंबर है, और आप उसके मालिक का नाम जानना चाह रहे हैं, तो बस एक एसएमएस करें. डिजिटल इंडिया के तहत देश के किसी कोने के वाहनों केे मालिक की जानकारी हासिल कर सकते है. शर्त सिर्फ यह है कि रजिस्टर्ड वाहनों का नंबर डिजिटल यूनिट से जुड़ा होना चाहिए.
अगर डिजिटललाइजेशन से नंबर नहीं जुड़ा रहेगा, तो इसकी जानकारी नहीं मिल पायेगी. जानकारी के लिए अंगरेजी में वीएएचएन उसके बाद स्पेश और वाहन नंबर को 7738299899 नंबर पर एसएमएस करना होगा. एसएमएस के चंद सेकेंड के बाद ही मोबाइल पर पूरी जानकारी उपलब्ध हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




