विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखार कर सफलता पाएं

Updated at : 01 Feb 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखार कर सफलता पाएं

बिहारशरीफ : नालंदा कॉलेज के ऑडिटोरियम में रविवार को कॉलेज के बीसीए के छात्र-छात्राओं ने जम कर धमाल मचाया. मौका था कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह सह फ्रेशर्स पार्टी का. कॉलेज के बीसीए विभाग के सीनियर व जूनियर विद्यार्थियों ने इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी. विद्यार्थियों ने गीत संगीत की ऐसी […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : नालंदा कॉलेज के ऑडिटोरियम में रविवार को कॉलेज के बीसीए के छात्र-छात्राओं ने जम कर धमाल मचाया. मौका था कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह सह फ्रेशर्स पार्टी का. कॉलेज के बीसीए विभाग के सीनियर व जूनियर विद्यार्थियों ने इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी. विद्यार्थियों ने गीत संगीत की ऐसी समां बांधा कि दर्शक घंटों नृत्य संगीत की धुन पर झूमते रहे. विशेष रूप से बीसीए में आये नये विद्यार्थी तो इस मौके पर फुले नहीं समा रहे थे.

छात्रों ने मिल- जुल कर जबरदस्त धमाल किया. विद्यार्थियों के एकल संगीत, समूह संगीत के साथ एकल नृत्य तथा समूह नृत्य की देर शाम तक सजी महफिल को छात्र- छात्राओं ने यादगार बना दिया. इसके पूर्व कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ सच्चिदानंद सिंह, प्रो देवकी नंदन सिंह, सदर एसडीओ सुधीर कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया.

प्राचार्य डाॅ सिंह ने कहा कि नालंदा कॉलेज अपनी अनगिनत विशेषताओं के कारण विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में शुमार है. यहां विद्यार्थियों को शैक्षणिक माहौल के साथ अन्य प्रतिभाओं को उजागर करने का अवसर मिलता है. आप अपनी प्रतिभा को निखार कर जीवन में सफलता पाएं. सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार ने इस मौके पर कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए पठन- पाठन के साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए.

उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में ईमानदारी सबसे जरूरी है. क्षेत्र चाहे शिक्षा, व्यवसाय, अथवा नौकरी की हो. कॉलेज के वरीय प्राध्यापक डॉ देवकीनंदन सिंह ने कहा कि आप तमाम नये पुराने विद्यार्थी नालंदा कॉलेज की गरिमा बढ़ाने के साथ अपने कार्यों से जिले तथा सूबे का नाम रोशन करें. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि नयी पीढ़ी से उनके परिवार के साथ समाज को भी बड़ी उम्मीदें रहती हैं. आप जीवन में आगे बढ़े,

तरक्की करें तथा हमारी आकांक्षाओं को पूरी करें. कार्यक्रम में बीसीए के शिक्षक जितेंद्र कुमार सिन्हा तथा परमानंद कुमार सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. छात्र- छत्राओं में रितिका, रश्मि, प्रेम, प्रतिमा, आनंद, प्रीतम, मो शाहिद, समीक्षा, केशव, प्रिंस, निवेदिता जमुआर, अंकित सुमन, किशन, प्रभाकर, अस्मिता आदि का प्रदर्शन शानदार रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन