अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौत

Updated at : 23 Jan 2016 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौत

हिलसा : मसूर के खेत में कीटनाशक दवा छिड़क रहे युवक को हथियार बंद अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया. घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के मुसाढ़ी गांव में शुक्रवार की दोपहर में घटी. जानकारी के अनुसार चिकसौरा थाना क्षेत्र के मुसाढ़ी गांव निवासी स्व. योगेन्द्र सिंह के पुत्र जय प्रकाश […]

विज्ञापन
हिलसा : मसूर के खेत में कीटनाशक दवा छिड़क रहे युवक को हथियार बंद अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया. घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के मुसाढ़ी गांव में शुक्रवार की दोपहर में घटी.
जानकारी के अनुसार चिकसौरा थाना क्षेत्र के मुसाढ़ी गांव निवासी स्व. योगेन्द्र सिंह के पुत्र जय प्रकाश कुमार (35 वर्ष) शुक्रवार के करीब दो बजे दिन में गांव से कुछ दूरी स्थित बलुआ खंधा में अपने मसूर के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था.
तभी चार पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधी आ धमके और बिना कुछ कहे युवक को गोलियों से छलनी कर दिया. युवक के सिर में दो गोली व पेट में एक गोली लगी. जिसे जख्मी होकर गिर गया. गोली की तड़तड़ाहट सुन ग्रामीणों ने दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचा. जहां देखा कि जय प्रकाश खून से लथपथ अचेत अवस्था में गिरा है.
परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए पटना पीएमसीएच ले जा रहा था कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात कर अपराधियों के गिरफ्तारी को ले छानबीन करना शुरू कर दिया है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. हालांकि इस घटना में समाचार प्रेशन तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी.
छह माह पूर्व पिता की हुई थी हत्या:
मृतक जय प्रकाश कुमार के पिता योगेन्द्र सिंह को मात्र दह माह पूर्व में अपराधियों ने घर पर चढ़ कर गोली मार हत्या कर दिया था. इस घटना में कांड संख्या 20/15 के तहत गांव के मनेजर सिंह, तेज सिंह, विजय सिंह, अजय सिंह, शैलेश सिंह तथा धनेश सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. जिसमें घटना के बाद शैलेश सिंह एवं धनेश सिंह पुलिस पकड़ से बाहर घूम रहा है. परिजनों को इस अपराधियों पर घटना का अंजाम देने की आकांक्षा जता रहे हैं.
जय प्रकाश पर भी था पूर्व में मारपीट का आरोप:
जय प्रकाश के पिता योगेन्द्र सिंह की हत्या का आरोपित धनेश सिंह ने पत्नी को लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला दर्ज हुआ था. जिसका कांड संख्या 32/15 था. इस मामले में जय प्रकाश कुमार, नेपाल सिंह तथा बरियापुर गांव के मनोज सिंह को आरोपित बनाया गया था. मनोज सिंह हिलसा में नक्सली हमला में भी आरोपित किया गया है. पुलिस कि माने तो मनोज पीएलएफआई नक्सली संगठन का सदस्य है.
पहले जमीन विवाद अब वर्चस्व की लड़ाई:
ग्रामीण सूत्रों की माने तो घटना का कारण स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ रहा है. परंतु इतना साफ हो गया है कि पहले जमीन विवाद और अब वर्चस्व की लड़ाई के तब्दील हो गया है. अभी भी बदले की भावना से अंदर अंदर दोनों पक्षों में आक्रोश पल रहा है. जो कभी भी दोनों की भिड़ने कि संभावना को नहीं टाला जा सकता है.
बोले अधिकारी
थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना आपसी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है. गोली लगने के बाद जख्मी हालात में उसे इलाज के लिए पटना भेजा गया था. जहां जख्मी हालत में युवक ने फर्द बयान दिया है. उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन