डाक विभाग का फर्जी पार्सल वैन छोड़नेवाले थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज!
Updated at : 12 Jan 2016 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

नालंदा के थरथरी थाना ने बीते दिन जब्त किये थे वाहन में लदे 35 मवेशी नियमों की अनदेखी कर वाहन मुक्त करने पर एसपी ने कहा, जांच के बाद करेंगे कार्रवाई बिहारशरीफ : जिले में बढ़ी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने का दावा करने वाली नालंदा पुलिस अपने कारनामे से खुद बदनामी झेलने की आदि […]
विज्ञापन
नालंदा के थरथरी थाना ने बीते दिन जब्त किये थे वाहन में लदे 35 मवेशी
नियमों की अनदेखी कर वाहन मुक्त करने पर एसपी ने कहा, जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
बिहारशरीफ : जिले में बढ़ी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने का दावा करने वाली नालंदा पुलिस अपने कारनामे से खुद बदनामी झेलने की आदि बनती जा रही है. रविवार को ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है. प्रकरण की जानकारी के बाद नालंदा के पुलिस अधीक्षक भी चकित हैं. मामला थरथरी थाने की पुलिस से जुड़ा है.
रविवार की संध्या थरथरी थाना पुलिस ने क्षेत्र के अस्ता गांव के पास से हरियाणा से निबंधित डाक विभाग के एक पार्सल यान को शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान पार्सल यान फर्जी निकला. वाहन से 35 जिंदा मवेशी पाये गये. मवेशी से भरा यह पार्सल यान हिलसा से कानपुर जा रहा था. वाहन पर चालक सहित तीन लोग सवार थे. थरथरी थाना पुलिस द्वारा चंद घंटे के भीतर ही पार्सल यान पर लदे मवेशी सहित तीनों को थाने से मुक्त कर दिया गया.
थरथरी के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान वाहन पर लदे सभी मवेशी वैध पाये गये. पुलिस के समक्ष मवेशी से संबंधित सही कागजात वाहनचालक द्वारा प्रस्तुत किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि वैध कागजात के आधार पर वाहन को मुक्त कर दिया गया.
आखिर किन परिस्थिति में डाक विभाग के फर्जी पार्सल यान को थाने से मुक्त किया गया के जवाब में थानाध्यक्ष ने चुप्पी साध ली. उन्होंने बताया कि जिस पार्सल यान पर मवेशी पकड़े गये, वह कानपुर से मसाला लेकर पटना आया था. वाहन का चालक की पहचान इलाहाबाद के कौशंबी नगर निवासी मो.जावेद के रूप में की गयी है. दो लोग हिलसा बाजार के रहने वाले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




