Bihar Board 10th Result 2026: रोल नंबर भूल गए? ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट


Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे रोल नंबर से देख सकते हैं. लेकिन अगर रोल नंबर भूल गए हैं तो भी कई रास्ते हैं रिजल्ट देखने के.
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से आज यानी कि 29 मार्च 2026 को बिहार बोर्ड 10वीं का कक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. अपना रिजल्ट देखने के लिए कई छात्र उत्सुक रहते हैं. लेकिन कई बार इस रोल नंबर ही भूल जाते हैं. आइए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड से खोजें रोल नंबर
सबसे पहले यह समझ लें कि बिहार बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड दोनों जरूरी होते हैं. ये जानकारी आमतौर पर एडमिट कार्ड पर दी होती है. अगर आपने एडमिट कार्ड संभालकर रखा है तो वहीं से रोल नंबर देखकर आप आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
स्कूल से करें संपर्क
अगर एडमिट कार्ड भी नहीं मिल रहा है, तो अपने स्कूल से तुरंत संपर्क करें. स्कूल के पास छात्रों का रिकॉर्ड मौजूद होता है और वे आपको रोल नंबर व रोल कोड उपलब्ध करा सकते हैं.
DigiLocker से देखें रिजल्ट
अगर इतना सब करने के बाद भी रोल नंबर नहीं मिलता तो आप DigiLocker से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. कुछ थर्ड पार्टी वेबसाइट्स नाम से रिजल्ट दिखाने का दावा करती हैं. इनमें से एक है DigiLocker. कुछ बेसिक डिटेल्स डालकर आप अपना रिजल्ट एक्सेस कर सकते हैं. खास बात यह है कि यहां से डाउनलोड किया गया डॉक्यूमेंट पूरी तरह वैलिड होता है.
किन वेबसाइट पर देखें बिहार बोर्ड रिजल्ट?
- biharboardonline.bihar.gov.in,
- results.biharboardonline.com
- bsebexam.com
- matricbiharboard.com
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें?
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “BSEB 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- फ्यूचर के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें
यह भी पढ़ें – रोल नंबर से ऐसे करें बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट चेक, जानें पूरी प्रक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए