सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी
Updated at : 30 Dec 2015 2:29 AM (IST)
विज्ञापन

यात्रियों को हो रही फजीहत संक्रमण के खतरे से भयभीत हैं इलाके के लोग बेन (नालंदा) : प्रखंड मुख्यालय के बेन बाजार की मुख्य सड़क पर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के पास नाले का गंदा पानी बह रहा है, जिससे पैदल चलनेवाले राहगीरों, बाजार करने आये यात्रियों से लेकर स्कूली बच्चों को फजीहत हो रही […]
विज्ञापन
यात्रियों को हो रही फजीहत
संक्रमण के खतरे से भयभीत हैं इलाके के लोग
बेन (नालंदा) : प्रखंड मुख्यालय के बेन बाजार की मुख्य सड़क पर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के पास नाले का गंदा पानी बह रहा है, जिससे पैदल चलनेवाले राहगीरों, बाजार करने आये यात्रियों से लेकर स्कूली बच्चों को फजीहत हो रही है. बीच सड़क पर गंदा पानी बहने से आसपास के लोगों में संक्रमण फैलने का भी खतरा बना हुआ है.
सड़क पर बहनेवाले नाले का गंदा पानी से होकर प्रतिदिन बीडीओ, पुलिस प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि की गाड़ियां गुजरती हैं. फिर भी कोई अधिकारी इसकी सुध लेने को तैयार नहीं हैं.
आश्चर्य की बात तो यह है कि सड़कों पर नाले का गंदा पानी गिराये जाने व जमा होने के बारे में अनेकों बार बीडीओ को ध्यान आकृष्ट कराये जाने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं जा सका है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. विदित हो कि सड़क पर नाले का गंदा पानी महीनों से गिर रहा है. बावजूद अब तक इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है. नतीजा प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों में नाराजगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




