स्वर्ण व्यवसायी से डेढ़ लाख की लूट

Updated at : 30 Dec 2015 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी से डेढ़ लाख की लूट

कतरीसराय (नालंदा) : कतरीसराय बाजार स्थित ज्वेलरी दुकानदार योगेंद्र प्रसाद के साथ सोमवार की रात दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में रास्ते में जानलेवा हमला कर डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति लूट ली गयी. बताया जाता है कि शेखपुरा जिले के महबतपुर गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद की कतरीसराय बाजार में ज्वेलरी की दुकान […]

विज्ञापन

कतरीसराय (नालंदा) : कतरीसराय बाजार स्थित ज्वेलरी दुकानदार योगेंद्र प्रसाद के साथ सोमवार की रात दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में रास्ते में जानलेवा हमला कर डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति लूट ली गयी. बताया जाता है कि शेखपुरा जिले के महबतपुर गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद की कतरीसराय बाजार में ज्वेलरी की दुकान है.

दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में महानंदपुर मोड़ के समीप पहले से ही घात लगाये बैठे लोगों ने चाकू से हमला बोल दिया और डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति लूट ली. हमले में श्री प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ज्ञात हो कि शेखपुरा और नालंदा का बॉर्डर होने का लाभ अपराधियों को मिल जाता है. क्राइम करने के बाद अपराधी दूसरे जिले में भाग जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन