महीने भर से अंचल कार्यालय ठप
Updated at : 28 Dec 2015 3:58 AM (IST)
विज्ञापन

अरियरी (शेखपुरा) : जिले का पिछड़ा हुआ अरियरी प्रख्यांड को अंचल कार्यालय लगभग एक माह से ठप है. प्रखंड में यह स्थिति अंचलाधिकारी अनुज कुमार पांडेय के अचानक मेडिकल अवकाश पर जाने के कारण हो गया है, जबकि अंचल में सीआइ पद भी डेढ़ माह से रिक्त है. करीब डेढ़ माह पूर्व सीआइ पद पर […]
विज्ञापन
अरियरी (शेखपुरा) : जिले का पिछड़ा हुआ अरियरी प्रख्यांड को अंचल कार्यालय लगभग एक माह से ठप है. प्रखंड में यह स्थिति अंचलाधिकारी अनुज कुमार पांडेय के अचानक मेडिकल अवकाश पर जाने के कारण हो गया है, जबकि अंचल में सीआइ पद भी डेढ़ माह से रिक्त है. करीब डेढ़ माह पूर्व सीआइ पद पर तैनात श्याम सुंदर प्रसाद का अचानक निधन हो गया. इसके बाद से पद रिक्त है.
इस बाबत राजद नेता विजय सम्राट ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने बताया कि अरियरी के अंचल कार्यालय की यह स्थिति प्रशासनिक उपेक्षा है. वर्तमान हालातों में किसानों के धान अधिप्राप्ति, केसीसी लोन, कृषि अनुदान से लेकर जमीन विवादों का निबटारा ठप है.
पिछले एक माह से प्रखंड के इस बदहाली को लेकर न तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को कोई लेना-देना है और न ही अधिकारियों को अपनी जिम्मेवारी का ख्याल है. समाजसेवी ने साफ लफ्जों में कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तब जनता के इस सवाल को लेकर आंदोलन किया जायेगा.
इधर, सरकारी सूत्रों के मुताबिक घाट कोसुम्भा अंचलाधिकारी को अरियरी की जिम्मेवारी दी गयी है. परंतु वे बीमार होने के कारण अंचल का प्रभार नहीं ले पा रहे हैं. अंचल के इस बदहाल अवस्था को लेकर प्रखंड के दसों पंचायत में त्राहिमाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




