तुलसीगढ़ पीएनबी में ग्राहक से 17500 रुपये उड़ाये

Updated at : 23 Dec 2015 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
तुलसीगढ़ पीएनबी में ग्राहक से 17500 रुपये उड़ाये

चंडी (नालंदा) : पीएनबी चंडी में लगातार ग्राहकों से रुपये झपटने के मामले सामने आ रहे हैं. मंगलवार को तुलसीगढ़ के पीएनबी शाखा में एक ग्राहक एक अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आ कर 17500 रुपये गंवा बैठा. माही गांव निवासी मुकेश पासवान (35 वर्ष) को रुपये खुदरा कराने का झांसा दे उनकी राशि उड़ा […]

विज्ञापन

चंडी (नालंदा) : पीएनबी चंडी में लगातार ग्राहकों से रुपये झपटने के मामले सामने आ रहे हैं. मंगलवार को तुलसीगढ़ के पीएनबी शाखा में एक ग्राहक एक अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आ कर 17500 रुपये गंवा बैठा. माही गांव निवासी मुकेश पासवान (35 वर्ष) को रुपये खुदरा कराने का झांसा दे उनकी राशि उड़ा लिये गये.

मुकेश अपने खाते से राशि जमा कराने बैंक पहुंचे थे वह डिपोजिट स्लिप भर रहे थे कि उस अज्ञात युवक उन्हें मदद करने और खुद को खुदरा रुपये का जरूरत मंद बता कर उससे राशि ले ली. उसके बाद ऊपर नीचे एक-एक हजार का और बीच में सौ-सौ रुपये का नोट थमा चलता बना. इनके साथ धोखा होने का एहसास तब हुआ जब वे कैश काउंटर पर गया. सीसी टीवी फूटेज देखने पर झांसा देने वाले युवक की गतिविधि का पता चलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन