बिजली मिस्त्री की करेंट से मौत, किया हंगामा

Updated at : 27 Oct 2015 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली मिस्त्री की करेंट से मौत, किया हंगामा

बिहारशरीफ : अनुबंध पर बहाल एक बिजली मिस्त्री की मौत बिजली दुरुस्त करने के दौरान करेंट की चपेट में आने से हो गयी.घटना के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा शहर के बड़ी पहाड़ी ग्रिड के पास आकर जबरदस्त हंगामा किया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुरौरा सूर्यपर गांव निवासी राकेश कुमार उर्फ छोटी […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : अनुबंध पर बहाल एक बिजली मिस्त्री की मौत बिजली दुरुस्त करने के दौरान करेंट की चपेट में आने से हो गयी.घटना के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा शहर के बड़ी पहाड़ी ग्रिड के पास आकर जबरदस्त हंगामा किया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुरौरा सूर्यपर गांव निवासी राकेश कुमार उर्फ छोटी रविवार की संध्या मुरौरा स्थित एक बिजली के पोल पर चढ़ कर काम कर रहा था.बताया जाता है कि उसने इसके लिए शट डाउन भी ले रखा था.पोल पर काम करने के दौरान अचानक तार में करेंट आ गया.इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया.

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.बड़ी पहाड़ी ग्रिड के पास हो रहे हंगामा की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची कई थाने की पुलिस ने लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया गया.पुलिस द्वारा इस संबंध में एक कांड दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन