वोटर टर्न आउट में इजाफा होने के आसार

बिहारशरीफ : विधान सभा चुनाव 2015 के तहत आगामी 28 अक्तूबर को होने वाले चुनाव में वोटर टर्न आउट में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं. चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जिले में व्यापक स्तर पर चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान का वोटर टर्न आउट पर असर पड़ना तय […]
बिहारशरीफ : विधान सभा चुनाव 2015 के तहत आगामी 28 अक्तूबर को होने वाले चुनाव में वोटर टर्न आउट में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं. चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जिले में व्यापक स्तर पर चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान का वोटर टर्न आउट पर असर पड़ना तय है.
इस अभियान से खास कर महिला व युवा मतदाताओं में मताधिकार के प्रयोग को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. कुल पंजीकृत मतदाताओं में से 3.10 फीसदी 18 से 19 वर्ष के तथा 22.63 फीसदी मतदाता 20 से 30 वर्ष से कम के हैं. इनमें से मतदाधिकार का इस्तेमाल करेंगे. पिछले दो चरण के मतदान के ट्रेंड को देखते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि घर की चौखट तक रहने वाली महिलाएं अब वोटिंग में पीछे नहीं रहेंगी तथा इसमें पुरुषों से आगे निकलने को तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




