बुद्ध का उपदेश अनुकरणीय

Updated at : 26 Oct 2015 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
बुद्ध का उपदेश अनुकरणीय

राजगीर : विश्व शांति स्तूप की 46 वीं वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोबिंद ने कहा कि बौद्ध गुरू स्व. फूजी जी गुरू जी द्वारा स्थापित यह विश्व शांति स्तूप विश्व में शांति एवं भाई चारा का संदेश प्रचारित व प्रसारित कर रहा है. यह भारत और जापान मैत्री […]

विज्ञापन

राजगीर : विश्व शांति स्तूप की 46 वीं वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोबिंद ने कहा कि बौद्ध गुरू स्व. फूजी जी गुरू जी द्वारा स्थापित यह विश्व शांति स्तूप विश्व में शांति एवं भाई चारा का संदेश प्रचारित व प्रसारित कर रहा है. यह भारत और जापान मैत्री का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्तूप विश्व के अन्य देशों में स्थापित होनी चाहिए. भगवान बुद्ध ने अपने वैभवशाली राज पाट का त्याग कर इसी रत्चागिरी पर्वत पर वर्षों तक ध्यानरत रहे.

विश्व में सर्व मंगल, सर्व सुखमय का उपदेश दिया. आज उसे अनुशरण करने की आवश्यकता पर बल देना चाहिए. वे अपनी पत्नी सविता कोबिंद के साथ इस समारोह में शामिल हुए. उन्होंने अपने राज्य की अमन व उन्नति की कामना की. वे राज्य की ओर से जापान से आये मुख्य संत सोसाइटी के चेयरमैन सुगईजी व होरीऊची को सम्मानित किया. इसके बाद जापान बुद्ध सोसाइटी की ओर से महामहिम राज्यपाल कोबिंद व उनकी पत्नी को भी प्रतिक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया.

अतिथियों का स्वागत विश्व शांति स्तूप के महा प्रबंधक टीओ को नेगी को जापानी बाबा ने की. उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रेरणा से फूजी जी गुरू जी ने शांति स्तूप की स्थापना की थी. जब विश्व में हिंसात्मक वातावरण का माहौल था. विश्व के शांति स्थापित करने के उद्देश्य से उन्होंने इस स्तूप की स्थापना की. सन् 1969 में इस स्तूप का उद्घाटन भारत के महामहिम राष्ट्रपति डाॅ बीबी गिरी ने की थी. आज यह स्तूप पिछले 46 वर्षों से विश्व में शांति मैत्री भाई चारा व अमन का पैगाम प्रचारित एवं प्रसारित कर रहा है.

उन्होंने अतिथियों को बधाई दी. इस मौके पर नालंदा विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ गोपा सबरवाल, पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक राकेश मोहन, एमडी लक्ष्मी प्रसाद चौहान, एसडीओ लाल ज्योति नाथ, बिहार नगर निगम के कौशल कुमार, डीएसपी संजय कुमार, संजय कुमार, विजय सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन