पीट-पीट कर एक की हत्या, तीन गिरफ्तार

Updated at : 24 Oct 2015 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
पीट-पीट कर एक की हत्या, तीन गिरफ्तार

नवादा कार्यालय : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सुघड़ी गांव में रुपये वसूली करने गये एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. इस मामले में पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गोविंदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के थाली निवासी इंद्रदेव यादव गुरुवार की शाम अपने बकाया रुपये […]

विज्ञापन

नवादा कार्यालय : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सुघड़ी गांव में रुपये वसूली करने गये एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. इस मामले में पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

गोविंदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के थाली निवासी इंद्रदेव यादव गुरुवार की शाम अपने बकाया रुपये की मांग करने सुघड़ी गये थे. इस दौरान वहां कुछ लोगों ने चोर-चोर हल्ला कर इंद्रदेव यादव को लाठी-डंडे से पीट दिया़ इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में इंद्रदेव यादव के परिजनों के आवेदन पर एफआइआर दर्ज किया है. इसमें कारू राम, छोटे लाल राम, राम बली राम, बेबी देवी, मिट्ठू राम सहित 12 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में कारू राम छोटे लाल राम व बेबी देवी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले की अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा. इंद्रदेव यादव की पीट-पीट कर हत्या के बाद वहां काफी तनाव का माहौल कायम था़ परंतु, पुलिस की तत्परता से किसी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है. एसपी विकास बर्मन ने बताया कि हत्या से जुड़े मामले में आरोपित बने लोगों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन