Vivo ने चीन में लॉन्च किया 13000mAh बैटरी वाला Pad 6 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
Published by : Shivani Shah Updated At : 30 Mar 2026 10:36 PM
वीवो पैड 6 प्रो / वीवो
Vivo ने अपना नया टैबलेट Pad 6 Pro चीन में लॉन्च कर दिया है. इसमें 13,000mAh बैटरी के साथ कंपनी ने पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है. जानिए इसकी कीमत.
Vivo ने चीन में अपना नया प्रीमियम टैबलेट Vivo Pad 6 Pro लॉन्च कर दिया है. इसे कंपनी ने Vivo X300 Ultra और X300s के साथ पेश किया है. यह टैबलेट फ्लैगशिप लेवल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, बड़े 4K डिस्प्ले और स्टायलस व कीबोर्ड सपोर्ट के साथ आता है, जो इसे काम और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए खास बनाता है.
कीमत और उपलब्धता
चीन में इसकी कीमत इस प्रकार है:
- 8GB + 256GB: CNY 4,499 (लगभग ₹61,600)
- 12GB + 256GB: CNY 4,999 (लगभग ₹68,500)
- 12GB + 512GB: CNY 5,799 (लगभग ₹79,400)
- 16GB + 512GB: CNY 6,699 (लगभग ₹91,800)
एक्सेसरीज:
- स्टायलस: लगभग ₹5,500
- कीबोर्ड: लगभग ₹8,200
- दोनों साथ में: लगभग ₹12,300
कलर ऑप्शन्स: Inspiration Purple, Relaxed Blue और Self Gray
यह टैबलेट 3 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
- 13.2-इंच 4K LCD डिस्प्ले (3840×2512)
- 144Hz रिफ्रेश रेट
- 540Hz टच सैंपलिंग रेट
- Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm चिपसेट)
- 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज
- यह टैबलेट Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है.
कैमरा और ऑडियो
- 13MP रियर कैमरा (4K वीडियो रिकॉर्डिंग)
- 8MP फ्रंट कैमरा
- 8-स्पीकर “पैनोरमिक ऑडियो” सिस्टम
- इसके साथ WPS Office और CapCut Professional जैसे ऐप्स भी मिलते हैं.
बैटरी और कनेक्टिविटी
- 13,000mAh बैटरी
- 80W फास्ट चार्जिंग
- Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4
- USB Type-C (USB 3.2 Gen 1)
खास बात
Vivo Pad 6 Pro एक पावरफुल टैबलेट है, जो बड़े डिस्प्ले, हाई परफॉर्मेंस और प्रोडक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है. यह उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो लैपटॉप जैसा अनुभव टैबलेट में चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: Vivo ले आया दुनिया का पहला डुअल 200MP कैमरा वाला फोन, जानें कीमत
यह भी पढ़ें: फोन खरीदने की सोच रहे हैं? थोड़ा वेट कर लें, अप्रैल में आ रहे हैं ये शानदार स्मार्टफोन्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










