सिलाव में हुआ रावणदहन का आयोजन

Updated at : 24 Oct 2015 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
सिलाव में हुआ रावणदहन का आयोजन

सिलाव : सिलाव बाजार स्थित पुरानी स्टेशन के समीप हर साल की दरह दसवीं को शिशु काली पूजा समिति की ओर से रावण दहन का आयोजन किया गया. जिसे देखने के लिए हजारों लोग उपस्थित थे. लोग जय श्री राम का नारा लगा रहे थे. राम पूरे सिलाव बाजार में घुमने के बाद पुरानी स्टेशन […]

विज्ञापन

सिलाव : सिलाव बाजार स्थित पुरानी स्टेशन के समीप हर साल की दरह दसवीं को शिशु काली पूजा समिति की ओर से रावण दहन का आयोजन किया गया. जिसे देखने के लिए हजारों लोग उपस्थित थे.

लोग जय श्री राम का नारा लगा रहे थे. राम पूरे सिलाव बाजार में घुमने के बाद पुरानी स्टेशन स्थित मैदान में बने रावण का वध धनुष से बाण चला कर किया. रावण दहण के इस आयोजन के लिए 40 फुट के रावण की प्रतिमा का निर्माण किया गया था. रावण दहण के समय प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था की गयी थी. रावण वध को देखने के लिए पूरा सिलाव पुरानी स्टेशन मैदान में उमड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन