लोगों को गुमराह कर मोदी फिर ठगने में लगे : नीतीश

Updated at : 20 Oct 2015 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों को गुमराह कर मोदी फिर ठगने में लगे : नीतीश

आरोप : नीतीश ने कहा, अच्छे दिन कब आयेंगे? मसौढ़ी/दनियावां : एनडीए की न तो कोई नीति निर्धारित है और न ही विचारधारा. अब तक उनके दल से कोई चेहरा उभर कर नहीं आया है. मोदी खुद कैंपैन कर रहे हैं और लोगों को गुमराह कर झूठे सपने दिखा एक बार फिर से ठगने में […]

विज्ञापन

आरोप : नीतीश ने कहा, अच्छे दिन कब आयेंगे?

मसौढ़ी/दनियावां : एनडीए की न तो कोई नीति निर्धारित है और न ही विचारधारा. अब तक उनके दल से कोई चेहरा उभर कर नहीं आया है. मोदी खुद कैंपैन कर रहे हैं और लोगों को गुमराह कर झूठे सपने दिखा एक बार फिर से ठगने में लगे हैं. पिछले चुनाव में अच्छे दिन का सपना दिखाकर लोगों को बेवकूफ बनाया. अब दुबारा परिवर्तन का रट लगा कर जनता के कान फूंकने में लगे हैं.

ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार की शाम पुनपुन में आयोजित चुनाव सभा में कहीं. रामगोविंद सिंह उच्च विद्यालय के परिसर में आयोजित इस सभा में नीतीश कुमार ने एनडीए पर जम कर भड़ास निकाली और मोदी के अच्छे दिन के सपने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता ने 17 महीने बीता दिये, लेकिन अच्छे दिन नहीं आये. इससे अच्छा तो पहले के दिन थे. नीतीश ने कहा कि गुजरात में महिलाएं एनिमिया की शिकार हैं. मौके पर फुलवारीशरीफ के जदयू प्रत्याशी श्याम रजक, मंत्री पीके शाही, मंत्री ललन सिंह, रामलखन महतो, जिला महासचिव सतगुरु प्रसाद, मंटू, मनीष सिंह आदि मौजूद थे.

भाजपा गंठबंधन में दम नहीं : दनियावां उच्च विद्यालय के मैदान में बख्तियारपुर विधानसभा के महागंठबंधन प्रत्याशी अनिरुद्ध कुमार यादव के पक्ष में एक चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो फेज के चुनाव के बाद भाजपा गंठबंधन नेताओं की हवा निकल गयी है. जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना कार्यक्रम टाल गये, वहीं अमित शाह अपनी ही पार्टी के नेताओें की मीटिंग कर उन्हें फटकार लगा रहे हैं.

इस क्षेत्र की जनता हमें नहीं भूलेगी :

पांच बार सांसद बनने का उदाहरण देते हुए सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र से हमारा पुराना लगाव रहा है, इसलिए हम इस क्षेत्र को भूल नहीं सकते और मुझे विश्वास है कि इस क्षेत्र की जनता भी हमें नहीं भूलेगी. सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये स्कूटी देने की बात करते हैं और तेल गायब था. जब हमने इस मामले को उठाया, तो अब तेल देने की बात भी कर रहे हैं.

सभा की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष कौशलेन्द्र यादव, संचालन प्रखंड जदयू अध्यक्ष नवनीत कुमार ने किया. सभा को मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बख्तियारपुर के महागठबंधन प्रत्याशी अनिरूद्ध कुमार यादव, पूर्व विधान पार्षद बाल्मिकी सिंह, भोजपुरी फिल्म अभिनेता सह कांग्रेस नेता कुणाल सिंह यादव, कुमार सज्जन, बबलू चंद्रवंशी, शेखर चंद्रवंशी आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन