दशहरे को ले पूजा समितियों में जोरदार तैयारियां

बिहारशरीफ : दशहरे को लेकर जिले भर के पूजा समितियों में तैयारियां जोरों पर है. विभिन्न पूजा समितियों में कारीगर रात-दिन काम कर समय पर पंडालों व प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. सप्तमी तिथि 19 अक्तूबर को पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर माता का पट आम दर्शकों के […]
बिहारशरीफ : दशहरे को लेकर जिले भर के पूजा समितियों में तैयारियां जोरों पर है. विभिन्न पूजा समितियों में कारीगर रात-दिन काम कर समय पर पंडालों व प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.
सप्तमी तिथि 19 अक्तूबर को पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर माता का पट आम दर्शकों के लिए खोल दिया जाता है. प्रतिमा स्थापना में मात्र दो दिन शेष रहने के कारण हर जगह तैयारियां चरम पर है. शहर में तो लगभग दर्जन भर से अधिक आकर्षक पंडालों के साथ-साथ सैकड़ों आकर्षक प्रतिमाओं का निर्माण अंतिम चरण में है.
इस बार के दशहरे को यादगार बनाने में कोई भी पूजा समिति कोई भी कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है. कहीं भव्य काल्पनिक जल मंदिर तो कहीं मीनाक्षी मंदिर और कहीं मुर्शिदावाद के राजवाड़ी में देवी मां का दर्शन होगा. प्रतिमाओं के निर्माण में भी पूजा समितियों में जबरदस्त होड़ है.
इस बार कहीं मूंग की प्रतिमा,कहीं सीप तथा कहीं सरसों की आकर्षक प्रतिमाएं भी दर्शकों को आकर्षित करेंगी. बांग्ला आर्ट की प्रतिमाएं भी श्रद्धालुओं को खूब भायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




