शरद यादव पर एफआइआर
Updated at : 09 Oct 2015 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव पर बिहार थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है. बिहारशरीफ सीओ के द्वारा थाने में यह मामला दर्ज कराया गया है. सीओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि धारा 171 (डी ) के तहत यह मामला दर्ज कराया गया है. सीओ ने बताया कि श्री यादव के द्वारा […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव पर बिहार थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है. बिहारशरीफ सीओ के द्वारा थाने में यह मामला दर्ज कराया गया है. सीओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि धारा 171 (डी ) के तहत यह मामला दर्ज कराया गया है. सीओ ने बताया कि श्री यादव के द्वारा बुधवार को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचानेवाला भाषण दिये जाने पर यह कार्रवाई की गयी है.
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग से आदेश मिलने पर कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि वीडियो फुटेज में उक्त भाषण रिकॉर्ड है. चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की सबसे बड़ी कार्रवाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




