स्वास्थ्य सेवा पर 56 करोड़ रुपये होंगे खर्च

बिहारशरीफ : जिले में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ होगी. वित्तीय वष 2015-16 में स्वास्थ्य व्यवस्था पर 56 करोड़49 लाख रुपये से अधिक खर्च किये जायेंगे. व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के जिला स्वास्थ्य समिति को बजट प्राप्त हो गया है. बजट के मुताबिक स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन करने में […]
बिहारशरीफ : जिले में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ होगी. वित्तीय वष 2015-16 में स्वास्थ्य व्यवस्था पर 56 करोड़49 लाख रुपये से अधिक खर्च किये जायेंगे.
व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के जिला स्वास्थ्य समिति को बजट प्राप्त हो गया है. बजट के मुताबिक स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन करने में जिला स्वास्थ्य समिति को सहूलियत होगी.
जिले में नियमित टीकाकरण से लेकर पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम, मलेरिया, डेंगू पर रोकथाम करने पर राशि खर्च किये जायेंगे. बजट के मुताबिक पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम पर एक करोड़ 45 लाख 45 हजार 12 रुपये खर्च किये जायेंगे. जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम को सफल भी बनाया जायेगा.
इसके लिए भी जिला स्वास्थ्य समिति को बजट प्राप्त हो गया है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी. सीएस डा. सुबोध प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में योजनाओं का क्रियान्वयन करने में सहूलियत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




