अपहृत छात्र का शव बरामद

बिहारशरीफ : सोमवार को अपहृत छात्र रवि का शव झाड़ियों से पुलिस ने बरामद कर लिया.वह आठवीं जमात का छात्र था. छात्र का अपहरण छह दिन पूर्व उसके एक परिचित मित्र द्वारा उस वक्त कर लिया गया था,जब वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था. अपहरणकर्ताओं ने घटना के चार घंटे बाद रवि […]
बिहारशरीफ : सोमवार को अपहृत छात्र रवि का शव झाड़ियों से पुलिस ने बरामद कर लिया.वह आठवीं जमात का छात्र था.
छात्र का अपहरण छह दिन पूर्व उसके एक परिचित मित्र द्वारा उस वक्त कर लिया गया था,जब वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था.
अपहरणकर्ताओं ने घटना के चार घंटे बाद रवि की मां को मोबाइल फोन पर फिरौती के एवज में 70 लाख रुपये की मांग की थी.पुत्र की सकुशल बरामदगी को लेकर छात्र की मां प्रीति देवी अपने एक पड़ोसी व एक रिश्तेदार को नामजद बनाते हुए नगर थाने में कांड दर्ज करायी थीं.घटना के छह दिन बाद रवि का शव दीप नगर थाना क्षेत्र के चक रसलपुर बाइपास के झाड़ी से रवि का शव बरामद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




