लोगों ने कहा, स्वच्छ व सुंदर हो अपना शहर, हो विकास

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी बनाने की पहल जोर-शोर से की जा रही है. स्मार्ट सिटी कैसा व किस रुप में ही इसकी राय जाने के लिए रविवार को हरदेव भवन में बैठक की गयी. डीएम डाॅ त्याग राजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. डीएम श्री राजन ने कहा कि स्मार्ट सिटी […]
बिहारशरीफ : बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी बनाने की पहल जोर-शोर से की जा रही है. स्मार्ट सिटी कैसा व किस रुप में ही इसकी राय जाने के लिए रविवार को हरदेव भवन में बैठक की गयी.
डीएम डाॅ त्याग राजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. डीएम श्री राजन ने कहा कि स्मार्ट सिटी लोगों की राय आवश्यक है. लोागों द्वारा दिये गये राय पर मंथन के बाद प्रमुख सलाहों को इसमें शामिल किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि नालंदा खंडहर को वर्ल्ड हेरिटेज में शमिल किये जाने का प्रस्ताव भी चल रहा है. नालंदा के आस-पास के गांवों का विकास किया जाना इसमें शामिल है.
नालंदा तक क्षेत्र को विस्तार करके स्मार्ट सिटी को और बेहतर बनाया जा सकता है. नगर आयुक्त कौशल कुमार, मेयर सुधीर कुमार, उपमेयर शंकर कुमार, सिटी मनेजर संतोष कुमार, डॉ.सियाशरण प्रसाद, डॉ.सुनील कुमार, डॉ.अरविन्द कुमार, डाॅ श्याम बिहारी, संजय कुमार समेत शहर के सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी राय दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




