रवि ज्योति राजगीर से होंगे जदयू के प्रत्याशी
Updated at : 03 Oct 2015 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

पटना. जदयू ने राजगीर सीट के लिए अपने प्रत्याशी का चयन कर लिया है. राजगीर सीट से जदयू रवि ज्योति को अपना प्रत्याशी बनाया है. रवि ज्योति इंस्पेक्टर थे और उनका इस्तीफा मंजूर करने की प्रक्रिया में देरी होने के कारण राजगीर सीट से प्रत्याशी के एलान में देरी हुई. इसकी जानकारी जदयू के प्रदेश […]
विज्ञापन
पटना. जदयू ने राजगीर सीट के लिए अपने प्रत्याशी का चयन कर लिया है. राजगीर सीट से जदयू रवि ज्योति को अपना प्रत्याशी बनाया है. रवि ज्योति इंस्पेक्टर थे और उनका इस्तीफा मंजूर करने की प्रक्रिया में देरी होने के कारण राजगीर सीट से प्रत्याशी के एलान में देरी हुई. इसकी जानकारी जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने दी.
भाजपा के सत्यदेव आर्य से सामना
राजगीर सीट से भाजपा के विधायक सत्यदेव नारायण आर्य लगातार जीत रहे हैं और वे यहां सीटिंग विधायक भी हैं. सत्यदेव नारायण आर्य 1972 से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हें सिर्फ 1972 व 1990 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. 1977, 1980, 1985, 1995, 2000, फरवरी 2005, अक्तूबर 2005 और 2010 के चुनाव में उन्हें जीत मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




