राजनीतिक दलों को नियमों की दी गयी जानकारी

बिहारशरीफ़ : गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नियमों की जानकारी दी गयी है. डीएम डॉ.त्याग राजन ने कहा कि नामांकन कार्य शुरू हो गया है. नामांकन पत्र जमा करने के पहले सभी तरह के कॉलमों को पूरी तरह भरकर की जमा करें. प्रत्येक नामांकन इकाई में एक प्रतीक्षा कक्ष बनाया […]
बिहारशरीफ़ : गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नियमों की जानकारी दी गयी है. डीएम डॉ.त्याग राजन ने कहा कि नामांकन कार्य शुरू हो गया है.
नामांकन पत्र जमा करने के पहले सभी तरह के कॉलमों को पूरी तरह भरकर की जमा करें. प्रत्येक नामांकन इकाई में एक प्रतीक्षा कक्ष बनाया गया है. उक्त स्थान पर बैठक कर कागजों की जांच कर सकते हैं. व्यय कोषांग के प्रभारी के द्वारा व्यय संबंधी जानकारी व जरूरी निर्देश उपलब्ध कराये गयेे .
लोगों को बताया कि किस प्रकार प्रतिदिन के व्यय को संधारित कर सकते है. कई प्रतिनिधियों ने अधतन वोटर लिस्ट उपलब्ध कराने की मांग की. जिस पर उपनिर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि 12 अक्टूबर तक वोटर लिस्ट उपलब्ध करा दिया जायेगा. इस मौके पर कई दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




