नगरनौसा में पत्नी को जहर देकर पति ने की हत्या

Updated at : 02 Oct 2015 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
नगरनौसा में पत्नी को जहर देकर पति ने की हत्या

नगरनौसा : स्थानीय थाना क्षेत्र के अरियावां गांव निवासी नगीना पासवान के पुत्र रंजीत पासवान ने अपनी 30 वषीय पत्नी अंजु देवी को जहर देकर हत्या कर दी. इस संबंध में लड़की के पिता हरनौत के करीमचक गांव निवासी दयानंद पासवान ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति रंजीत […]

विज्ञापन

नगरनौसा : स्थानीय थाना क्षेत्र के अरियावां गांव निवासी नगीना पासवान के पुत्र रंजीत पासवान ने अपनी 30 वषीय पत्नी अंजु देवी को जहर देकर हत्या कर दी.

इस संबंध में लड़की के पिता हरनौत के करीमचक गांव निवासी दयानंद पासवान ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति रंजीत पासवान, ससुर, सास व देवरों को अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मृतका के ससुर नगीना पासवान ने अपनी पुत्री की शादी में अंजू देवी को सोने की चेन, कान की वाली दे दी थी. इस बात लेकर अंजू देवी से अक्सर नोकझोंक होती रहती थी.

जब भी उनकी पुत्री जेवर वापस देने की मांग करती थी. ससुराल वाले अंजू देवी के साथ मारपीट किया करते थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन