सात सीटों के लिए नामांकन आज से

Updated at : 01 Oct 2015 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
सात सीटों के लिए नामांकन आज से

नामांकन की प्रक्रिया एक से आठ अक्तूबर तक होगी बिहारशरीफ : प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच जिले के सभी सात विधान सभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों का नामांकन एक अक्टूबर से शुरू होगा. इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जिला पदाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम ने बुधवार को समाहरणालय कक्ष […]

विज्ञापन

नामांकन की प्रक्रिया एक से आठ अक्तूबर तक होगी

बिहारशरीफ : प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच जिले के सभी सात विधान सभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों का नामांकन एक अक्टूबर से शुरू होगा.
इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जिला पदाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम ने बुधवार को समाहरणालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान उक्त बातें बतायी. डीएम डाॅ त्याग राजन एसएम ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया एक से आठ अक्टूबर के बीच पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन तीन बजे तक पूरी की जायेगी.
इस दौरान आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखने के साथ हीं विधि व्यवस्था बहाल रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था की गई है. नामांकन स्थल की ओर आने वाले पथों पर वाहनों के अवैध ढंग से प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बैरियर लगाये गये हैं.
नामांकन स्थल के 100 मीटर के ब्यासर्द्ध में अधिकतम तीन वाहन एवं निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में प्रत्याशी सहित अधिकतम पांच लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर बिना किसी भेदभाव के दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि बिना पूर्व अनुमति के जुलूस व सभा के आयोजन पर कार्रवाई की जायेगी.
आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ हीं जिले में धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत निषेधाज्ञा लागू है. इस दौरान सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने अथवा अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रेस वार्ता को संबोधित करते पुलिस अधीक्षक विवेकानंद ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर नालंदा पुलिस, सीपीएमएफ के सहयोग से एरिया डोमिनेशन के कार्य में जुटी है. इस दौरान असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्राई, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई, वाहन चेकिंग आदि के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वालों एवं विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निबटा जायेगा.
नौ प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन का पर्चा:जिला मुख्यालय स्थित नामांकन केंद्रों में नामांकन कराने के इच्छुक व प्रत्याशियों द्वारा नाम जदगी के पर्चे खरीदा गया है.
बिहारशरीफ विधान सभा क्षेत्र से कमरुद्दीन गंज निवासी निर्दलीय प्रत्याशी अरुण कुमार, जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी आफरीन सुल्ताना एवं प्रगतिशील मगही समाज के प्रत्याशी बंधू बाजार सोहसराय निवासी शशिभूषण कुमार, अस्थावां विधान सभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी छोटे कुमार यादव, हरनौत विधान सभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी हरि नारायण सिंह, प्रगतिशील मगही समाज के प्रत्याशी विजय कुमार एवं बसपा प्रत्याशी सीताराम पासवान ने नामांकन का पर्चा खरीदा है.
वहीं नालंदा विधान सभा क्षेत्र से नामांकन का पर्चा प्राप्त करने वालों में जदयू प्रत्याशी श्रवण कुमार एवं राजगीर के भदोखरीपर, बंगाली पाड़ा निवासी प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं.
व्यय प्रेक्षक ने किया योगदान:डीएम ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा प्रति नियुक्त व्यय प्रेक्षक सी महेश शरण ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है.
वित सेवा के वरीय अधिकारी श्री शरण इस्लामपुर, बिहारशरीफ, अस्थावां एवं राजगीर विधान सभा क्षेत्र से संबंधित प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर निगरानी रखेंगे. उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव मे मद्देनजर एक नया बैंक खाता खोलवाने का निर्देश दिया गया है. इसी खाते से उन्हें चुनाव से संबंधित सारा खर्च किये जाने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन