अंतरजिला चोर गिरोह का है उस्ताद

Updated at : 26 Sep 2015 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
अंतरजिला चोर गिरोह का है उस्ताद

संवाददाता : बिहारशरीफ़ अपने लिविंग ऑफ स्टैंडर्ड के बल पर पांच-पांच शादियां करने वाला मो.जफर उर्फ सोनू इन दिनों अपने फैमिली गैंग के साथ दरभंगा में डेरा बसा रखा था.यह वही शातिर है ,जिसकी गिरफ्तारी को लेकर झारखंड सहित तीन राज्यों की पुलिस इसकी खोज में अभी तक पसीना बहा रही थी. पुलिस ने इसकी […]

विज्ञापन

संवाददाता : बिहारशरीफ़ अपने लिविंग ऑफ स्टैंडर्ड के बल पर पांच-पांच शादियां करने वाला मो.जफर उर्फ सोनू इन दिनों अपने फैमिली गैंग के साथ दरभंगा में डेरा बसा रखा था.यह वही शातिर है

,जिसकी गिरफ्तारी को लेकर झारखंड सहित तीन राज्यों की पुलिस इसकी खोज में अभी तक पसीना बहा रही थी. पुलिस ने इसकी खोज को लेकर सोशल मीडिया का भी सहारा ले रखा था,

लेकिन यह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था. मुख्य रूप से लूट व चोरी के बड़े कारनामों को दांये हाथ का खेल समझने वाला यह शख्स दरभंगा में अपनी तीन बीवियों के साथ चोरी की बड़ी घटनाओं का अंजाम दे रहा था.इसकी तीनों बीवियां वहां लाइजनर का काम किया करती थी.दिन में कपड़े की फेरी लगा कर संभावित स्थानों की रेकी किया करती थी.इसका खुलासा दरभंगा पुलिस द्वारा इसी वर्ष किया है.

दरभंगा में एक बड़ी चोरी की घटना में पुलिस ने इसकी तीन बीवी नाजनी परवीन,रोशनी परवीन व यासमीन परवीन को लाखों के चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया.वहां भी यह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा.इस गिरफ्तारी में इसका खासम खास शहर के गगन दीवान मुहल्ला निवासी फैयाज उर्फ जुरावन भी दरभंगा पुलिस के हत्थे चढ़ा था.
गुरुवार को नालंदा पुलिस द्वारा इस कुख्यात अपराधी को शहर के रामचंद्र पुर से गिरफ्तार कर लिया गया.
सोनू के ठिकाने पर दो वर्ष हुई थी बड़ी छापेमारी,लाखों का सामान हुआ था बरामद : दो वर्ष पूर्व तत्कालीन नगर इंस्पेक्टर मुंद्रिका प्रसाद के नेतृत्व में शहर के बड़ी दरगाह के पास इसके अपने घर में पुलिस ने बड़ी छापेमारी की थी,
तब के समय इसके ठिकाने से करीब दस लाख के आभूषण सहित दूसरे कीमती सामान की बरामदगी की गयी थी.इसने पांच शादियां कर रखी थी,एक बीवी इसे छोड़ कर चली गयी,जबकि दूसरी का देहांत हो चुका है.तीन पत्नी को यह अभी भी यह अपने पास रखता है.
बीवी को देता था चोरी की ट्रेनिंग : एक जानकार ने बताया कि यह अपनी बीवी को चोरी का ट्रेनिंग दिया करता था.महंगे कपड़े,गले में सोने की चैन,ब्रांडेड कंपनियों के जूते का शौकीन सोनू अपनी पत्नी के पीछे भी अच्छी रकम खर्च करता था.
चोरी को लेकर प्रशिक्षण के तौर पर इसने अपनी पत्नी को दुकान के ताले तोड़ना,रोशनदान में घुसने सहित कई अहम जानकारियां दे रखी थी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन