मारपीट में एक ही परिवार के पांच जख्मी
Updated at : 15 Jun 2015 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव में क्रिकेट मैच के दौरान घटी मारपीट की घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये. घायलों में एक महिला भी शामिल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी उपेंद्र रविदास क्रिकेट मैच खेल रहा था. इसी बीच गांव के […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव में क्रिकेट मैच के दौरान घटी मारपीट की घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये. घायलों में एक महिला भी शामिल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी उपेंद्र रविदास क्रिकेट मैच खेल रहा था.
इसी बीच गांव के ही कुछ दबंग टाइप के युवक वहां आ कर बेवजह झगड़ा करने लगे. विवाद को सुलझा लिया गया.घटना के कुछ ही देर बाद पुन दबंगों द्वारा घर के पास उपेंद्र को पकड़ कर मारपीट करने लगे. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे उनके चाचा लक्ष्मी रविदास,भाई प्रकाश रविदास,राज कुमार व महिला रिश्तेदार गीता देवी को भी दबंगों द्वारा मारपीट की गयी.घटना शनिवार की संध्या घटी.इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा मानपुर थाना में कांड दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




