शांति भंग करनेवालों को दंडित कराने में करें सहयोग

Updated at : 15 Jun 2015 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
शांति भंग करनेवालों को दंडित कराने में करें सहयोग

बिहारशरीफ (नालंदा) : नालंदा सर्व धर्म समभाव की धरती रही है. यहां से प्रेम व शांति का संदेश पूरी दुनिया में फैला है. यहां की उत्कृष्ट सभ्यता संस्कृति व आपसी भाईचारे के माहौल का प्रमाण है कि भगवान बुद्ध, महावीर, मखदुम साहेब व गुरु नानक साहेब ने इस धरती को कर्मभूमि के रूप में चुना. […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : नालंदा सर्व धर्म समभाव की धरती रही है. यहां से प्रेम व शांति का संदेश पूरी दुनिया में फैला है. यहां की उत्कृष्ट सभ्यता संस्कृति व आपसी भाईचारे के माहौल का प्रमाण है कि भगवान बुद्ध, महावीर, मखदुम साहेब व गुरु नानक साहेब ने इस धरती को कर्मभूमि के रूप में चुना.
इस परंपरा को आगे बढ़ाने का काम वर्तमान पीढ़ी के ऊपर है. उक्त बातें रविवार को स्थानीय हरदेव भवन में मलमास मेला, ईद एवं आनेवाले त्योहारों के मद्देनजर आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम बी कार्तिकेय ने कही.
उन्होंने कहा कि मलमास मेला व आनेवाले त्योहारों के अवसर पर कुछ उपद्रवी तत्व सांप्रदायिक सौहार्द को क्षति पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं. ऐसे तत्वों को चिह्न्ति कर उन्हें दंडित कराने में आम लोगों को प्रशासन का सहयोग करने की जरूरत है.
जिला प्रशासन किसी भी हालत में शांति व सौहार्द के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं देगा. विधि व्यवस्था संधारण प्रशासन की प्राथमिकता है, इसमें बाधा पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. डीएम श्री कार्तिकेय ने कहा कि जिले के बुद्धिजीवियों व शांति पसंद लोगों को प्रशासन के इस कार्य में सहयोग का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर भी शांति समिति की बैठक आयोजित की जायेगी.
साथ ही कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद के कारण सांप्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़ पाये, इसके लिए शेष बचे कब्रिस्तानों की भी घेराबंदी करायी जायेगी. एसपी डॉ सिद्धार्थ ने अपने संबोधन में कहा कि शांति भंग करने के किसी भी प्रयास को सख्ती से निबटा जायेगा. मलमास मेला, ईद व अन्य त्योहारों के मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ असामाजिक तत्वों को चिह्न्ति कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने आम लोगों को बिना किसी बहकावे में आये आपसी प्रेम व सौहार्द का बरकरार रखने का आह्वान किया. साथ ही कहीं भी अगर किसी तरह की अप्रिय घटना होने की आशंका हो, तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें. ताकि तत्काल उसपर कार्रवाई की जा सके.
इस मौके पर बिहारशरीफ नगर निगम के महापौर सुधीर कुमार, उप महापौर शंकर कुमार, पूर्व महापौर दिनेश कुमार, पूर्व उप महापौर नदीम जफर, पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार, जिप सदस्य सुधीर कुमार, राजद के जिला अध्यक्ष हुमायूं अख्तर, जदयू के मुन्ना सिद्दीकी, वार्ड पार्षद संजय यादव, धनंजय कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, पवन कुमार, परमेश्वर महतो व सामान्य प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व गण्यमान्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन