राज्य सरकार ही करेगी विकास

Updated at : 15 Jun 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य सरकार ही करेगी विकास

राजकोष से ग्रामीण पथों की करायी जायेगी मरम्मत : श्रवण बिहारशरीफ (नालंदा) : जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाढ़ से क्षतिग्रस्त पथों की मरम्मत का आदेश ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा दिया गया है. रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान ग्रामीण कार्य व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ग्रामीणों […]

विज्ञापन

राजकोष से ग्रामीण पथों की करायी जायेगी मरम्मत : श्रवण

बिहारशरीफ (नालंदा) : जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाढ़ से क्षतिग्रस्त पथों की मरम्मत का आदेश ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा दिया गया है.

रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान ग्रामीण कार्य व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी को ध्यान में रखते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को 15 दिनों के भीतर आदेश का पालन करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि राज्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं विशेष मरम्मती का कार्य राजकोष से कर रही है.

जबकि केंद्र सरकार द्वारा विगत दो वर्षो से राज्य में एक किमी सड़क की स्वीकृति प्रधानमंत्री योजना से प्रदान नहीं की गयी. मंत्री श्री कुमार ने कहा कि सूबे के 20 हजार गांव, जिसकी आबादी 500 से अधिक है, पक्की सड़क से वंचित हैं. उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अच्छे दिन आने के भाजपा सरकार का नारा मात्र एक छलावा सिद्ध हो रहा है.

सूबे के लोगों को भली -भांति मालूम है कि राज्य सरकार ही उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकती है. केंद्र सरकार राजनीति के तहत बिहारवासियों से भेदभाव कर रही है. मंत्री श्री कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार की सकारात्मक सोच समाज के सभी वर्गो के विकास में सहयोगी साबित हो रही है. केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये से बिहार के विकास पर असर पड़ने नहीं दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन