बिहार में है भ्रष्टाचार का बोलबाला : अर्जुन मुंडा
Updated at : 15 Jun 2015 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : आज बिहार में सर्वत्र भ्रष्टाचार का बोलबाला है. भाजपा जब से बिहार की सत्ता से अलग हुई है, सूबे का विकास थम गया है. उक्त बातें रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने नेपुरा स्थित केके पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं. उन्होंने […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : आज बिहार में सर्वत्र भ्रष्टाचार का बोलबाला है. भाजपा जब से बिहार की सत्ता से अलग हुई है, सूबे का विकास थम गया है. उक्त बातें रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने नेपुरा स्थित केके पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं.
उन्होंने राजद तथा जदयू के महागंठबंधन को अवसरवादिता की राजनीति बताया. उन्होंने कहा कि बिहार में आम आदमी त्रस्त हैं. आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. देश भाजपा के कुशल नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उसी प्रकार बिहार को भी अच्छा नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है.
यही वजह है कि बिहार की जनता बदलाव चाह रही है. उन्होंने योग पर हो रहे विवाद को अनावश्यक बताया और कहा कि भारत की ताकत, विरासत को नजरअंदाज करने का प्रयास किया गया. योग भारत की प्राचीन परंपरा है. उसे बनाये रखने के लिए केंद्र सरकार कोशिश कर रही है. यही वजह है कि 21 जून को प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है. योग के माध्यम से भारत की पौराणिक शक्ति, परंपरा जागृत होती दिखायी दे रही है.
भारत योग के क्षेत्र में काफी विकसित था और शारीरिक विज्ञान के बारे में जानकारी हासिल थी. अब उसी योग के माध्यम से एक बार फिर पूरे विश्व में भारत का डंका बजेगा. इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता इ रवि चौधरी, जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद, प्रवक्ता धीरेंद्र रंजन, अमित गौरव गोपी, रवि मंडल, राजेश्वर प्रसाद, अनिरुद्ध प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




