आइटीआइ संचालक के भाई की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
Updated at : 13 Jun 2015 10:37 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : दीप नगर थाना पुलिस ने आइटीआइ संचालक के भाई की हत्या के एक आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया.इसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर दीप नगर थाना को सहायक थानाध्यक्ष राजनंदन ने नालंदा थाना क्षेत्र के कुल भदारी गांव के पास से कर ली. उक्त बातों की जानकारी दीप नगर के […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : दीप नगर थाना पुलिस ने आइटीआइ संचालक के भाई की हत्या के एक आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया.इसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर दीप नगर थाना को सहायक थानाध्यक्ष राजनंदन ने नालंदा थाना क्षेत्र के कुल भदारी गांव के पास से कर ली.
उक्त बातों की जानकारी दीप नगर के सहायक थानाध्यक्ष ने टेलीफोन पर दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित दीप नगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी सहदेव यादव के पुत्र विनय कुमार यादव के रूप में की गयी है.सहायक थानाध्यक्ष ने बताया कि इसी वर्ष जनवरी माह में आइटीआइ संचालक के भाई की हत्या गोली मार कर दी थी.
इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. शेष एक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




