दुर्घटना में साली की मौत, जीजा घायल

Updated at : 23 Sep 2013 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में साली की मौत, जीजा घायल

बिहारशरीफ (नालंदा) . बहनोई के साथ बाइक पर सवार साली की सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना सोमवार की दोपहर दीप नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित एक निजी स्कूल के पास हुई. दो बाइकों की टक्कर में बाइक चला रहा बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल व्यक्ति को […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) . बहनोई के साथ बाइक पर सवार साली की सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना सोमवार की दोपहर दीप नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित एक निजी स्कूल के पास हुई. दो बाइकों की टक्कर में बाइक चला रहा बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. हादसे में मरने वाली महिला की पहचान उसके एक करीबी रिश्तेदार ने धनबाद के कतरास शहर निवासी कन्हैया यादव की 40 वर्षीया पत्नी अनिता देवी के रूप में की है. जबकि हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान स्थानीय अलीनगर निवासी स्वर्गीय रमेश्वर प्रसाद के पुत्र राम बाबू यादव के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि महिला पावापुरी हॉल्ट पर एक ट्रेन से उतरी थी, जिसे बाइक से लाने के लिए उसका बहनोई वहां गये थे. वापस आने के दौरान घटना हुई. घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग बाइक को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन