जानिए कैसे शुरू करें अपनी खुद की LPG गैस एजेंसी

सांकेतिक तस्वीर (फोटो/Canva)
Gas Agency: सुरक्षित निवेश और फिक्स्ड कमीशन! जानिए भारत में LPG गैस एजेंसी खोलने के नियम, जरूरी जमीन, कुल लागत और हर सिलेंडर पर होने वाली असली कमाई का पूरा गणित.
Gas Agency: क्या आप एक ऐसा बिजनेस ढूंढ रहे हैं जो मंदी के दौर में भी डगमगाए नहीं? LPG गैस एजेंसी एक ऐसा ही ‘एवरग्रीन’ ऑप्शनस है. चाहे शहर हो या गांव, हर जगह घरों, होटलों और फैक्ट्रियों में गैस सिलेंडर की मांग बनी रहती है. हालांकि, यह बिजनेस जितनी स्थिरता देता है, उतनी ही जिम्मेदारी और सुरक्षा नियमों की मांग भी करता है. सरकारी तेल कंपनियों की डीलरशिप लेकर आप एक सम्मानजनक और लॉन्ग पीरियड का बिजनेस खड़ा कर सकते हैं.
कौन बन सकता है गैस एजेंसी का मालिक ?
गैस एजेंसी के लिए आवेदन करने से पहले इन शर्तों को जांच लें.
- नागरिकता व उम्र: आप भारतीय नागरिक हों और आपकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- शिक्षा: कम से कम 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है.
- साफ छवि: आवेदक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए.
- जमीन की जरूरत: आपके पास ऑफिस और गोदाम (Godown) के लिए पर्याप्त जमीन होनी चाहिए, जो सुरक्षा मानकों (PESO) पर खरी उतरे.
कितना पैसा चाहिए ?
गैस एजेंसी शुरू करने के लिए आपको ₹15 लाख से ₹30 लाख तक के बजट की जरूरत पड़ सकती है. यह खर्च इन चीजों में बंटता है.
- सिक्योरिटी डिपॉजिट: कंपनी को दी जाने वाली जमानत राशि.
- इंफ्रास्ट्रक्चर: सुरक्षा मानकों के अनुसार गोदाम का निर्माण और ऑफिस सेटअप.
- लॉजिस्टिक्स: सिलेंडर की डिलीवरी के लिए गाड़ियां (Trolleys/Trucks).
- वर्किंग कैपिटल: कर्मचारियों की सैलरी और रोजमर्रा के खर्च.
कितना होगा मुनाफा ?
LPG बिजनेस में आपकी कमाई मुख्य रूप से कमीशन पर आधारित होती है. भारत में वर्तमान दरों के हिसाब से :
- घरेलू सिलेंडर (14.2 kg): प्रति सिलेंडर ₹60 से ₹70 तक का कमीशन मिलता है.
- कमर्शियल सिलेंडर (19 kg): इसमें मुनाफा थोड़ा ज्यादा होता है.
- अन्य आय: गैस चूल्हे की बिक्री, पाइप और रेगुलेटर की सर्विसिंग से भी अतिरिक्त कमाई होती है.
- उदाहरण: अगर आप महीने में 5,000 घरेलू सिलेंडर सप्लाई करते हैं, तो केवल कमीशन से ही आपकी ₹3 लाख से ₹3.5 लाख की ग्रॉस इनकम हो सकती है.
Also Read: बियर और बोतलबंद पानी पीने वालों को युद्ध के कारण ढीली करनी होगी जेब !
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










