नालों में कचरा फेंकते 23 धराये
Updated at : 10 Jun 2015 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : नालों में कूड़ा-कचरा फेंक रहे लोगों की धर- पकड़ के लिए नगर आयुक्त डॉ त्याग राजन एसएम के दिशा- निर्देश पर शहर में शुरू किये पांच दिनी धर-पकड़ अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को फिर 23 लोगों को पकड़ा गया. निगम की गठित टीम द्वारा लगातार दूसरे दिन भी अभियान चलाये जाने से […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : नालों में कूड़ा-कचरा फेंक रहे लोगों की धर- पकड़ के लिए नगर आयुक्त डॉ त्याग राजन एसएम के दिशा- निर्देश पर शहर में शुरू किये पांच दिनी धर-पकड़ अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को फिर 23 लोगों को पकड़ा गया.
निगम की गठित टीम द्वारा लगातार दूसरे दिन भी अभियान चलाये जाने से ऐसे लोगों में हड़कंप देखा गया. इस संबंध में नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य ने बताया कि अभियान के दौरान शहर के भरावपर , रामचंद्रपुर ,मछली मार्केट ,अजंता सिनेमा के समीप, पटना बस स्टैंड,देवीसराय मोड़ आदि प्रमुख सड़क मार्ग पर दर्जनों लोगों को नालों में कूड़ा-कचरा फेंकते और गंदगी फैलाते पकड़ा गया.
नगर निगम द्वारा इनलोगों पर आर्थिक दंड लगाते हुए प्रति व्यक्ति 100-100 रुपये के हिसाब से जुर्माना की राशि वसूल की गयी. वसूल राशि से संबंधित रसीद भी ऐसे पकड़े गये लोगों को ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराया गया. नगर प्रबंधक ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
नगर आयुक्त डॉ त्याग राजन एसएम ने बताया कि इस अभियान के दौरान अब तक कुल 57 लोगों को सड़क मार्गो पर गंदगी फैलाते एवं नालों में कूड़ा-कचरा फेंकते पकड़ा गया है. इन सभी लोगों से प्रति व्यक्ति 100-100 रुपये के हिसाब से जुर्माना की राशि वसूल गयी.
इस हिसाब से अब तक निगम के खजाने में इस चले अभियान से कुल 5700 रुपये राजस्व जमा कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




