पटना में पिछले साल से 75 करोड़ बढ़ा राजस्व, अंतिम दिन 321 डॉक्यूमेंट्स का हुआ रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन

रजिस्ट्री ऑफिस में लगी भीड़ की तस्वीर

Bihar Revenue Department: बिहार में सर्किल रेट बढ़ने की संभावना को देखते हुए दिन-रात रजिस्ट्री ऑफिस में काम हुए. जानकारी के मुताबिक, पटना में पिछले साल से 75 करोड़ का राजस्व बढ़ा. रजिस्ट्री ऑफिस में आखिरी दिन भी रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों की लंबी लाइनें दिखी.

विज्ञापन

Bihar Revenue Department: पटना के रजिस्ट्री ऑफिस में फाइनेंशियल इयर 2025-26 के अंतिम दिन (31 मार्च) सरकारी छुट्टी के बावजूद जमीन और मकान की खरीद-बिक्री के लिए काफी भीड़ रही. टोटल 321 डॉक्यूमेंट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिससे लगभग 6 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ. लेकिन सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को लोगों की संख्या कम रही. सोमवार को 375 डॉक्यूमेंट्स के रजिस्ट्रेशन से लगभग 7.50 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजस्व में कितनी हुई बढ़ोतरी

जानकारी के मुताबिक, पटना सदर में पिछले फाइनेंशियल इयर 2024-25 में मिले राजस्व की तुलना में फाइनेंशियल इयर 2025-26 में लगभग 75 करोड़ अधिक राजस्व मिला है. पिछले फाइनेंशियल इयर में 23,855 डॉक्यूमेंट्स के रजिस्ट्रेशन से 600.76 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था. इस फाइनेंशियल इयर में लगभग 675 करोड़ रुपए का राजस्व मिला.

जिला रजिस्ट्री ऑफिस में पिछले एक सप्ताह से जमीन और मकान की खरीद-बिक्री में सामान्य दिनों से पांच गुना बढ़ोतरी हुई है. पिछले फाइनेंशियल इयर 2024-25 में अंतिम दिन 31 मार्च को 36 डॉक्यूमेंट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिससे 1.70 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था.

इस वजह से बढ़ सकता है सर्किल रेट

जानकारी के मुताबिक, बिहार में जमीन के सौदे में पारदर्शिता लाने और राजस्व चोरी पर रोक लगाने के लिए सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी की गई है. आज (1 अप्रैल) से ही सर्किल रेट बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी. ऐसे में मार्च महीने में राज्य के अलग-अलग जिलों के रजिस्ट्री ऑफिस में लोगों की भारी भीड़ दिखी. छुट्टी वाले दिन भी रजिस्ट्री ऑफिस खुले रहे और दिन-रात काम हुए. ऐसे में रेट बढ़ने को लेकर बिहार सरकार की ओर से क्या आदेश आते हैं, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: पटना में पिस्टल की नोंक पर लूट, ज्वेलरी शॉप से ले उड़े सोने-चांदी के गहने, देखिए CCTV फुटेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन