ट्रैक्टर ने पिता-पुत्री को कुचला

Updated at : 03 Jun 2015 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने पिता-पुत्री को कुचला

अस्पताल चौक के पास हुई दुर्घटना, इलाज के दौरान पुत्री की मौत बिहारशरीफ : बरातियों से भरे ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घटनाके बाद इलाज के दौरान पुत्री की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की सुबह शहर के अस्पताल चौक के पास घटी.घटना के बाद […]

विज्ञापन
अस्पताल चौक के पास हुई दुर्घटना, इलाज के दौरान पुत्री की मौत
बिहारशरीफ : बरातियों से भरे ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री
गंभीर रूप से घायल हो गये. घटनाके बाद इलाज के दौरान पुत्री की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की सुबह शहर के अस्पताल चौक के पास घटी.घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर व उसके चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोहसराय निवासी व पेशे से प्रोफेसर जयराम प्रसाद मंगलवार की सुबह अपनी पुत्री मानसी कुमारी को शहर के एक कोचिंग संस्थान से बाइक पर बैठा कर वापस घर लौट रहे थे, ज्योंही वह अस्पताल चौक के पास पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रहे बरातियों से भरे ट्रैक्टर से बाइक की जबरदस्त ठोकर हो गयी.
घटना के बाद घायल पिता-पुत्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पुत्री की मौत हो गयी. घटना की जानकारी पाकर सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने घटना को अंजाम देनेवाले ट्रैक्टर व उसके चालक को स्थानीय लोगों के सहयोग से अपने गिरफ्त में ले लिया.
पुलिस द्वारा इस संबंध में एक कांड अंकित किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भी वाहन चालक काफी तेज गति से वाहन चलाया करते हैं.आये दिन राहगीर व बाइक सवार इन वाहनों की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन